scriptराकेश सिन्हा और सोनल मानसिंह सहित चार सदस्य राज्यसभा के लिए मनोनीत | President of India makes four nominations to the Rajya sabha | Patrika News
विविध भारत

राकेश सिन्हा और सोनल मानसिंह सहित चार सदस्य राज्यसभा के लिए मनोनीत

राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों के अलावा राष्ट्रपति द्वारा बारह सदस्यों के नामनिर्देशन का भी उपबंध किया गया है । हाल ही में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेत्री रेखा, अनु आगा और के पारासन का कार्यकाल समाप्त होने से राज्‍यसभा की चार सीटें खाली हो गई थीं।

नई दिल्लीJul 14, 2018 / 01:00 pm

Siddharth Priyadarshi

rajya sabha

राकेश सिन्हा और सोनल मानसिंह सहित चार सदस्य राज्यसभा के लिए मनोनीत

नई दिल्ली।भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा में चार सदस्यों के नामांकन की घोषणा कर दी है। ये सदस्य हैं-किसान नेता रामशकल, लेखक और स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेत्री रेखा, अनु आगा और के पारासन का कार्यकाल समाप्त होने से राज्‍यसभा की चार सीटें खाली हो गई थीं। राज्‍यसभा की खाली हुईं इन चार सीटों के लिए खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र के कई नामों की चर्चा तेज हो गई थी जिनमें कपिल देव, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, चंद्र कुमार बोस आदि थे।
राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

आरएसएस विचारक व लेखक राकेश सिन्हा, मशहूर डांसर सोनल मानसिंह, किसान नेता राम शकल और प्रसिद्ध मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मनोनीत किये गए सभी सदस्य अगले 6 महीने में राज्यसभा ज्वाइन कर सकते हैं। सरकार ने इन सभी नामों का चुनाव कर राष्ट्रपति के पास भेजा था जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन नामों पर अपनी मुहर लगा दी। बता दें कि राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों के अलावा राष्ट्रपति द्वारा बारह सदस्यों के नामनिर्देशन का भी उपबंध किया गया है ।
कश्मीर: सलाहुद्दीन वाली धमकी के बाद अलग-थलग पड़ीं महबूबा मुफ्ती, देशभर में तीखी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/ANI/status/1018019964656279552?ref_src=twsrc%5Etfw
ये हैं नए मनोनीत सदस्य

राकेश सिन्हा- राकेश सिन्हा आरएसएस के प्रसिद्द विचारक और चिंतक हैं। राकेश सिन्हा भारत नीति प्रतिष्ठान के मानद निदेशक हैं। वे जाने माने विचारक हैं। हाल के दिनों में वह संघ के सबसे प्रमाणिक चिन्तक के रूप में उभरे हैं। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार की जीवनी लिखी है जिसे भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने प्रकाशित किया है। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं।
सोनल मानसिंह- सोनल मानसिंह प्रसिद्द भारतीय शास्त्रीय नर्तक हैं।उनके नृत्य शैली भरतनाट्यम और ओडिसी हैं। इसके अलावा वह अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली में भी कुशल हैं।इन्होने मैलापुर के अंतर्गत अभिनय में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया और वह एक प्रशिक्षित कुचीपुड़ी नर्तकी भी हैं। वह छऊ और भारतीय संगीत की एक विशेषज्ञ हैं, उन्होंने कई भारतीय पौराणिक कथाओं के माध्यम से कई नृत्य कलाएं बनाई हैं। सोनल मानसिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनको 1992 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह सबसे कम उम्र में पद्म भूषण पाने वाली महिला हैं।
रघुनाथ महापात्रा- ओडिसा के प्रसिद्द मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा को सन 2001 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण और 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

रामशकल- उत्तर प्रदेश के दलित नेता रामशकल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। उनहोंने यूपी में दलितों की स्थिति सुधारने और उसे बेहतर बनाने के लिए विशेष योगदान दिया है।

Home / Miscellenous India / राकेश सिन्हा और सोनल मानसिंह सहित चार सदस्य राज्यसभा के लिए मनोनीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो