नई दिल्ली। भारत में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में तमाम बड़े नेता और दिग्गज लोग टीका लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इससे पहले बीते दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता ने कोरोना टीका लगवाया।