विविध भारत

ईद पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, भयानक बंदिशों के बीच कश्मीरी भाई-बहनों को बधाई

प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने देशवासियों को दी ईद की बधाई
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को दी खास बधाई
कश्मीर के बहाने प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना!

Aug 12, 2019 / 04:42 pm

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। देश में आज ईद उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अता की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक ने देशवासियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। लेकिन, कश्मीरियों को लेकर जो उन्होंने ट्वीट किया वह चर्चा का विषय बन गया है।
पढ़ें- बकरीद के दिन श्रीनगर की सड़कों पर निकले अजीत डोभाल, लाल चौक पर लिया सुरक्षा का जायजा

 

https://twitter.com/hashtag/EidUlAdha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सबको ईद उल-अजहा की मुबारकबाद। खासतौर पर कश्मीर की मेरी बहनों भाइयों को जो भयानक बंदिशें और दिक्कतें झेल रहे हैं।’ इसके अलावा प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावति राज्यों के लोगों को भी खास बधाई दी। प्रियंका ने लिखा, ‘ केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में बाढ़ का सामना कर रहे उन परिवारों को भी जो शायद आज पूरी तरह से ईद के त्योहार को मना नहीं पाए।’ चर्चा यह है कि ईद की बधाई के जरिए प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा है।
पढ़ें- VIDEO: जम्मू-कश्मीर में 10 हजार से अधिक लोगों ने अदा की नमाज

 

ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने घाटी से आर्टिकल 370 हटाने और कर्फ्यू लगाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसलिए, उन्होंने कहा कि कश्मीर की मेरी बहनों और भाइयों भयानक बंदिशें और दिक्कतें झेल रहे हैं। हालांकि, प्रियंका गांधी के ट्वीट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, ईद की नमाज अता करने के लिए घाटी में ढील दी गई थी। लेकिन, बाद में इस ढील को हटा ली गई और धारा 144 लागू कर दिया गया।
वहीं, जम्मू में हालात सामान्य हैं और स्कूलें और कॉलेज खुल चुकी है। इधर, NSA अजीत डोभाल लगातार घाटी पर नजर बनाए हुए हैं और अलग-अलग जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं।

Home / Miscellenous India / ईद पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, भयानक बंदिशों के बीच कश्मीरी भाई-बहनों को बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.