scriptहमले का जवाब देने के लिए भारत के पास है ‘तबाही’ का सामान’, ये 10 मिसाइलें मिटा सकती हैं पाकिस्तान का नामोनिशान | Pulwama attack if India reply with these deadly missiles pak will be no more | Patrika News
विविध भारत

हमले का जवाब देने के लिए भारत के पास है ‘तबाही’ का सामान’, ये 10 मिसाइलें मिटा सकती हैं पाकिस्तान का नामोनिशान

पीएम मोदी ने भी जवानों को खुली छूट दे दी है। सीआरपीएफ ने भी बदला लेने का प्रण ले लिया है।

नई दिल्लीFeb 28, 2019 / 12:20 pm

Shweta Singh

Powerful Missiles of India

पुलवामा अटैक के जवाब के लिए भारत के पास है ‘पाकिस्तान की तबाही’ का सामान, ये दस हथियार मिटा सकते हैं हस्ती

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में है। इसके बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। इस हमले से भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तो में खटास और बढ़ गई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अगर अभी दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव और बढ़ा तो भारत इन अचूक और अजेय हथियारों से पाकिस्तान का नामो निशान धरती के नक्शे से मिटा सकता है।

1. ब्रहमोस मिसाइल: देश के इस सबसे खतरनाक हथियार को संयुक्त रूप से भारत और रूस ने मिल कर बनाया है। भारत में उपलब्ध सभी मिसाइलों में इसकी मारक क्षमता सबसे अधिक है। हर वर्ष 100 से ज्यादा ब्रहमोस मिसाइल का निर्माण किया जाता है। इनमें से हर एक मिसाइल 3 टन से भारी है।

 

Brahmos missile

2. बराक-8 मिसाइल: इजरायल के साथ मिलकर भारत द्वारा बनाई इस मिसाइल का इस्तेमाल सतह से हवा में मार करने के लिए किया जाता है। यह मिसाइल भी 3 टन भारी है। बता दें कि बराक-8 मिसाइल की मारक क्षमता 70 से 90 किमी है और ये 70 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।

 

Barak 8 missile
3. K-4 मिसाइल: पनडुब्बी के लिए विकसित इस मिसाइल को पानी से सतह पर दागा जा सकता है। इसकी खूबी है कि ये 3 टन तक का परमाणु भार लेने के सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3 हजार किमी है।
K 4 missile
4. अग्नि-5 मिसाइल: इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी है कि ये परमाणु हथियारों से लैस होकर 1.5 टन की सामग्री लाने-ले जाने के काबिल है। अग्नि-5 मिसाइल से सतह से सतह पर निशाना लगाया जा सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता पांच हजार किमी से ज्यादा है।
Agni 5
5. पृथ्वी-3 मिसाइल: अग्नि 5 की तरह पृथ्वी मिसाइल भी सतह से सतह पर वार करने वाली मिसाइल है। भारत के DRDO में निर्मित ये मिसाइल कम मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 600 किमी बताई जाती है। ये मिसाइल 500 किलोग्राम तक का परमाणु भार उठाने में सक्षम है।
Prithvi 3 missile
6. आकाश मिसाइल: जमीन से आसमान में मार करने वाली इस मिसाइल का विकास भी DRDO में किया गया है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इससे आसमान से आते 25 किमी तक के खतरे को भी आसानी से निपटाया जा सकता है। इसमें लगा रडार आसमान में छिपे 64 दुश्मनों को ढूंढ सकता है। इस मिसाइल का एक फायदा ये भी है कि यह किसी भी मौसम में काम कर सकता है। हालांकि ये छोटी रेंज की सुपरसोनिक मिसाइल है, लेकिन ये एक साथ अलग-अलग दिशा से आते कई दुश्मनों को एक साथ खात्म कर सकती है।
Akash missile
7. निर्भय मिसाइल: एक हजार किमी की मारक क्षमता वाले इस मिसाइल से सतह से सतह पर वार किया जा सकता है। निर्भय मिसाइल का निर्माण देश में ही किया गया है। यह एक लंबी दूरी की क्षमता वाला सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल का भी इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है। कम दाम में ही निर्मित इस मिसाइल में एक रॉकेट मोटर बूस्टर लगाया गया है। यहीं नही इसमें टबरेफैन इंजन भी लगा है।
Nirbhay missile
8. अस्त्रा मिसाइल: DRDO की ओर से भारत में ही विकसित इस मिसाइल को कितनी भी ऊंचाई और किसी भी रेंज से दुश्मन के ठिकानों पर छोड़ा जा सकता है। अस्त्रा मिसाइल की खासियत है कि इसकी मदद से मानव नजर की क्षमता से बाहर यानी बियॉंड विजुअल रेंज पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों पर धाकड़ हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। दुश्मनों कम दूरी में 20 किमी तक और ज्यादा दूरी में 80 तक कहीं भी मौजूद हो, इस मिसाइल की मदद से आसानी से ठिकाने लगाया जा सकता है।
Astra missile
9. शौर्य मिसाइल: ये भारत में DRDO द्वारा विकसित सूपरसोनिक मिसाइल है। शौर्य मिसाइल की खास बात है कि ये एक टन वजनी परमाणु और युद्ध की सामग्री को 750 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले जा सकता है। यही नहीं इस मिसाइल को लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है और जरूरत करने पर इसे ट्रांसपोर्ट भी किया जा सकता है। इसे जमीन के साथ-साथ पानी के अंदर से भी दागा जा सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 750 से 1900 किमी के बीच है।
Shaurya missile
10. नाग मिसाइल: मात्र 42 किलोग्राम वजन वाले नाग मिसाइल की कई खूबियां है। हमले के समय इसकी गति 230 मीटर प्रति सेकेंड होती है। वहीं, यह मिसाइल 8 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 4-5 किमी की दूरी तक अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर सकती है। इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि लॉन्च के पहले सेकेंड के बाद इसमें से धुआं नहीं निकलता। इसका फायदा ये है कि इससे दुश्मनों को दागे जाने की जगह का खुलासा नहीं हो पाता।
Nag missi;e

Home / Miscellenous India / हमले का जवाब देने के लिए भारत के पास है ‘तबाही’ का सामान’, ये 10 मिसाइलें मिटा सकती हैं पाकिस्तान का नामोनिशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो