scriptराजधानी दिल्ली नहीं रही रहने के लिए लोगों की पसंद, महाराष्ट्र का पुणे बना टॉप का शहर | Pune most livable city in India out of 111 Cities New delhi Ranks is 65th | Patrika News
विविध भारत

राजधानी दिल्ली नहीं रही रहने के लिए लोगों की पसंद, महाराष्ट्र का पुणे बना टॉप का शहर

वहीं हैरानी वाली बात ये है कि रहने के लिहाज से सभी लोगों की पहली पसंद दिल्ली इस लिस्ट में 65वें नंबर पर है।

Aug 13, 2018 / 05:58 pm

Kapil Tiwari

pune most livable city

pune most livable city

नई दिल्ली। हर कोई इंसान रहने के लिए अपना घर ऐसे शहर में तलाशता है, जो रहने के लिहाज से अव्वल नंबर पर हो। ऐसे लोगों के लिए ‘लिवेबिलिटी इंडेक्स’ के लिहाज से एक नई लिस्ट जारी की गई है, जिसमें महाराष्ट्र के पुणे शहर को रहने के मामले में पहले नंबर पर बताया है। इसके अलावा महाराष्ट्र का ही नवी मुंबई दूसरे जबकि ग्रेटर मुंबई तीसरे पायदान पर है। वहीं हैरानी वाली बात ये है कि रहने के लिहाज से सभी लोगों की पहली पसंद दिल्ली इस लिस्ट में 65वें नंबर पर है।

राजधानी दिल्ली नहीं रही रहने के लिए लोगों की पसंद

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से ये सूची जारी की गई है। केंद्रीय मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी जीवन सुगमता सूचकांक (लिवेबिलिटी इंडेक्स) में नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। ये महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है कि देश में रहने लायक जगह की लिस्ट में टॉप 10 शहरों में तीन शहर महाराष्ट्र के शामिल हुए हैं। दिल्ली के अलावा चेन्ऩई का इस लिस्ट में स्थान 40वां हैं। वहीं यूपी, राजस्थान, दक्षिण में तमिलनाडु का कोई शहर इस लिस्ट में टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है।

एमपी और छत्तीसगढ़ के शहर टॉप 10 में शामिल

मंत्रालय ने 111 बड़े शहरों के बारे में जारी इस सूची में राजधानी दिल्ली काफी पिछड़ गई। आपको बता दें कि इस साल दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर काफी बवाल मचा था। टॉप 10 शहरों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजधानियों को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर इस सूची में सबसे अंतिम पायदान पर है। टॉप 10 शहरों की सूची में चौथे नंबर पर तिरुपति, पांचवें नंबर पर चंडीगढ़, छठे नंबर पर ठाणे, 7वें नंबर पर रायपुर, आठवें नंबर पर इंदौर, नौवें नंबर पर विजयवाड़ा और दसवें नंबर पर भोपाल है।

किस आधार पर हुआ है ये सर्वे

सर्वे में शहरों का आकलन करने के लिए चार पैमाने रखे गए। ये थे- संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और भौतिक परिस्थितियां। इनमें 15 श्रेणियां और 78 इंडिकेटर थे। सभी 78 सूचकों के लिए 100 अंक थे। संस्थागत और सामाजिक श्रेणी के लिए 25-25 अंक थे। भौतिक परिस्थितियों के लिए अधिकतम 45 अंक थे। बाकी पांच अंक आर्थिक पैमाने के लिए थे।

रहने के लिए टॉप-10 शहर

1. पुणे
2. नवी मुंंबई
3. ग्रेटर मुंबई
4. तिरुपति
5. चंडीगढ़
6. ठाणे
7. रायपुर
8. इंदौर
9. विजयवाड़ा
10. भोपाल

Home / Miscellenous India / राजधानी दिल्ली नहीं रही रहने के लिए लोगों की पसंद, महाराष्ट्र का पुणे बना टॉप का शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो