नई दिल्ली। कनाडा से दिल्ली रही एक फ्लाइट में पैसेंजर फ्लाइट अटेंडेंट से भिड़ गया। इसके बाद विमान को फिर से कनाडा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जसकरण नाम के एक व्यक्ति की किसी बात पर अटेंडेंट से बहस हो गई। आरोप है कि जसकरण ने अटेंडेंट को गाली भी दी और मामला इतना बढ़ गया कि उसने अटेंडेंट की अंगुल तक चबा ली। घटना बुधवार को सुबह 8.57 (भारतीय समय के अनुसार) बजे एयर कनाडा की फ्लाइट एसी70 में हुई। इसके बाद फ्लाइट को फिर से ग्रेटर टोरंटो एरिया के पीयरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाया गया। फ्लाइट के उतरते ही पुलिस ने 47 साल के जसकरण सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया। वह कनाडा के फोर्ट मैकमुरे का निवासी है। पुलिस ने जसकरण को अटेंडेंट पर हमला करने के आरोप में अरेस्ट किया।मीडिया के अनुसार विमान करीब तीन घंटे की उड़ान पूरी कर चुका था। उसी वक्त जसकरण की किसी बात को लेकर अटेंडेंट से बहस हो गई। इसके बाद फ्लाइट को टोरंटो डायवर्ट कर दिया गया।