scriptलोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कृषि कानून की खामियां गिनाईं | Rahul Gandhi targets Modi government | Patrika News
विविध भारत

लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कृषि कानून की खामियां गिनाईं

Highlights

राहुल गांधी जब बोल रहे थे, उस समय भाजपा के सदस्य हंगामा करते नजर आए।
लोकसभा में बोलते हुए कहा, देश के किसान, मजदूर और व्यापारी का धंधा बंद हो जाएगा।

नई दिल्लीFeb 11, 2021 / 06:38 pm

Mohit Saxena

rahul gandhi

राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गुरूवार को लोकसभा में बोलते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि पहले कृषि कानून में मंडियों को खत्म करना है। दूसरे कृषि कानून में है कि कोई भी उद्योगपति जितना चाहें अनाज, फल और सब्जी को जमा करने की छूट देना है। इससे जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा।
प्रियंका गांधी ने संगम में खुद चलाई नौंका, सुरक्षा घेरा तोड़ लड़की से मिलीं

https://twitter.com/ANI/status/1359837233910484995?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी के अनुसार तीसरे कानून के तहत जब एक किसान हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपतियों के सामने जाकर सब्जी,अनाज के लिए सही दाम की मांग करेगा तो उसे अदालत में नहीं जाने दिया जाएगा।
राहुल गांधी जब बोल रहे थे, उस समय भाजपा के सदस्य हंगामा करते नजर आए। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप बजट पर बात कीजिए। मगर राहुल गांधी ने विषय को नहीं बदला।
इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा था कि सदन में तीनों कृषि कानूनों के विषय वस्तु और इंटेंट ,मंशा पर बात नहीं हुई। इसी बयान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया।
हम दो हमारे दो

राहुल गांधी के अनुसार सालों पहले फैमली प्लानिंग का नारा था हम दो हमारे दो। आज क्या हो रहा है,ये नारा दूसरे रूप में सामने आया है। इस देश को चार लोग चलाते हैं। आज इस सरकार का नारा है हम दो और हमारे दो।
राहुल गांधी ने कहा, जब ये कानून लागू होंगे। ऐसे में देश के किसान और मजदूर, व्यापारी का धंधा बंद हो जाएगा। किसानों के हाथ से खेत निकल जाएगा। सही दाम न मिलने और सिर्फ दो लोग हम दो और हमारे दो लोग इसे चलाएंगे। वर्षों के बाद हिंदुस्तान के लोगों को भूख से मरना पड़ेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बबार्द हो जाएगी। सरकार की यह पहली कोशिश नहीं है। प्रधानमंत्री ने इसे नोटबंदी में शुरू किया था। पहली चोट नोटबंदी थी। आइडिया था किसानों गरीबों से पैसा लो और उद्योगपतियों की जेब में डालो।

Home / Miscellenous India / लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कृषि कानून की खामियां गिनाईं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो