scriptअलगाववादियों को कुचलने का समय आ गया है: राजनाथ सिंह | Rajnath Singh's comment about separatists | Patrika News
विविध भारत

अलगाववादियों को कुचलने का समय आ गया है: राजनाथ सिंह

केन्द्रीय गृह
मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा फोकस अभी पूर्वोत्तर
राज्यों पर है, जहां राष्ट्र विरोधी ताकतें समय समय पर कोई ना कोई कांड कर देती

Oct 09, 2015 / 06:00 pm

Rakesh Mishra

Rajnath Singh

Rajnath Singh

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा फोकस अभी पूर्वोत्तर राज्यों पर है, जहां राष्ट्र विरोधी ताकतें समय समय पर कोई ना कोई कांड कर देती हैं। अब ऎसे तत्वों को कुचलने का समय आ गया है। सिंह ने अपनेे संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के साथ भेंट में कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के अलगाववादी संगठनों से कहा गया है कि वह पहले हथियार रखें उसके बाद बात करें। केन्द्र सरकार उनके साथ खुले मन से बात करेगी।




गाय की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफल रही सरकार
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों को अब कुचलने का समय आ गया है। सेना और सीमा सुरक्षा बल से कहा गया है कि वह अलगाववादी तत्वों से निपटने की नीति तैयार करें। उत्तर प्रदेश में दादरी और मैनपुरी के करहल में मांस की अफवाह को लेकर हुए बवाल के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार गाय की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफल रही है। भारत को बांग्ला देश सीमा पर गायों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।




उन्होंने कहा कि पहले तो प्रतिवर्ष 13 लाख गायों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश ले जाया जाता था, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मुस्तैदी और चौकसी से अब यह आंकड़ा काफी घट गया है। बांग्लादेश के उच्चायुक्त उनसे मिले तो उन्होंने कहा कि उनके देश में गाय के मांस की कीमत बहुत बढ़ गई है।

Home / Miscellenous India / अलगाववादियों को कुचलने का समय आ गया है: राजनाथ सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो