scriptपटना पहुंचा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार | Ram Vilas Paswan's funeral will be held in Patna | Patrika News
विविध भारत

पटना पहुंचा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह 8 बजे पटना में घर पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
1.30 बजे जनार्दन घाट दिघा में अंतिम संस्कार किया जाएगा

नई दिल्लीOct 10, 2020 / 10:08 am

विकास गुप्ता

कल पटना में होगा राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

Ram Vilas Paswan’s funeral will be held in Patna

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को विशेष विमान से पटना पहुंच गया। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। श्रद्घांजलि देने के दौरान पासवान के पुत्र चिराग पासवान की आखें नम हो गईं। श्रद्वांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भावुक हो गए। शनिवार को पटना के गंगा तट पर दीघा घाट पर राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डा पहुंचने के पहले से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों का हुजूम इकट्ठा था। पार्थिव शरीर को ससम्मन हवाई अड्डा परिसर में रखा गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां रामविलास के परिवार के सदस्यों सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।

इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित की।

इसके बाद पासवान के पार्थिव शरीर को एक विशेष वाहन पर सम्मान के साथ रखा गया और उन्हें विधानसभा परिसर ले जाया गया। उनके वाहन के पीछे हजारों लोग पैदल चलते रहे।

पासवान के अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के कई क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे थे। विधानसभा परिसर के बाद पासवान का पार्थिव शरीर लोजपा कार्यालय ले जाया गया। शनिवार को पटना के गंगा तट पर दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना में शव को विधानसभा भवन ले जाया जाएगा जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना पार्टी कार्यालय में देर रात 10.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

शनिवार सुबह 8 बजे से स्वर्गीय राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके बोरिंग रोड एसके पुरी स्थित आवास पर रखा जाएगा। शनिवार को 1.30 बजे जनार्दन घाट दिघा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे चिराग पासवान स्वर्गीय राम विलास पासवान को मुखाग्नि देंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Home / Miscellenous India / पटना पहुंचा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो