26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / RSS से जुड़े सहयोगी संगठनों ने स्किल मैपिंग का काम किया शुरू, बेरोजगारों को दिलाएंगे रोजगार

RSS से जुड़े सहयोगी संगठनों ने स्किल मैपिंग का काम किया शुरू, बेरोजगारों को दिलाएंगे रोजगार

RSS ने की प्रवासियों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना। बेरोजगारों का Database तैयार करने पर जोर। अंतिम चरण में सरकारी योजनाओं से बेरोजगारों को जोड़ने की योजना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 Jul 2020, 7:00 PM IST

RSS

RSS ने की प्रवासी कामगारों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( Rss ) के सहयोगी संगठनों ने स्किल मैपिंग ( Skill mapping ) का काम शुरू कर दिया है। स्किल मैपिंग सर्वें में कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) और लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह से अपने-अपने घर लौट चुके बेरोजगारों को शामिल करने की योजना है। इसका मकसद बेरोजगारों का एक डेटाबेस तैयार कर उसे केंद्र और राज्यों की सरकारों से साझा करने की है। ताकि सरकारी योजनाओं में इन बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

बता दें कि लॉकडाउन का असर जानने के लिए केंद्र और राज्यों की सरकारें भी मजदूरों का डेटाबेस ( Database ) तैयार करने के काम में जुटी है।

India-China Tension : राष्ट्र हित के मुद्दे पर कैसे नेहरू से अलग है पीएम मोदी की नीति

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव वीरेश उपाध्याय ( National General Secretary of Bharatiya Mazdoor Sangh Viresh Upadhyay ) के मुताबिक स्किल मैपिंग का कुशलतापूर्व संपन्न करने के लिए आरएसएस ( RSS ) से जुड़े लोगों ने जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के प्रवासियों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इस हेल्प डेस्क के जरिए बेरोजगार कामगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। ताकि सरकार अपनी योजनाओं के मुताबिक प्रवासी कामगारों ( Migrant Laborers ) को आजीविका चलाने में मदद कर सके।

स्किल मैपिंग सर्वे के अन्तर्गत बेरोजगारों से बात कर उनके काम का प्रोफ़ाइल, लॉकडाउन से पहले मासिक आय, मासिक खर्च, परिवार में सदस्यों की संख्या, बच्चे कहां पढ़ रहे थे, कितना किराया दे रहे थे व अन्य आंकड़ें हासिल किए जाएंगे।

आरएसएस से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक अपने गांव लौटने वाले प्रवासी कामगारों के स्किल मैपिंग का काम जोरों पर चल रहा है। आरएसएस के सहयोगी संगठनों ( RSS affiliates ) से जुड़े कार्यकर्ताओं को डेटाबेस तैयार करने का काम गंभीरता से करने को कहा गया है।

प्रकाश जावड़ेकर बोले - कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को मंजूरी दी, अब नवंबर तक जारी रहेगी

बता दें कि इस स्किल मैपिंग सर्वे ( Skill mapping Survey ) के पीछे आरएसएस का मकसद घर लौटे मजदूरों को रोजगार दिलाना और अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षण देने की भी योजना है।