scriptसबरीमला मंदिर मामला: भाजपा के केरल बंद से जनजीवन प्रभावित | Sabarimala temple case: BJP Call Kerala closes, Life effect to kerla band | Patrika News
विविध भारत

सबरीमला मंदिर मामला: भाजपा के केरल बंद से जनजीवन प्रभावित

भाजपा की ओर से बुलाया गया केरल बंद कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

नई दिल्लीDec 14, 2018 / 06:23 pm

Anil Kumar

सबरीमला मंदिर मामला: भाजपा के केरल बंद से जनजीवन प्रभावित

सबरीमला मंदिर मामला: भाजपा के केरल बंद से जनजीवन प्रभावित

तिरुवंतपुरम। सबरीमला मंदिर मामले में एक व्यक्ति की मौत के बाद भाजपा की ओर से बुलाया गया केरल बंद कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच जारी है। केरल बंद से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में सभी शैक्षिक संस्थानों के अलावा दुकानें, प्रतिष्ठान, बाजार बंद हैं, हालांकि निजी वाहनों के साथ कुछ लोग सड़कों पर जरुर दिखाई दिए। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी सेवाएं बंद कर रखी हैं। इस बीच पालघाट में दोपहिया वाहनों पर आए लोगों के एक समूह ने केआरसीटीसी डिपो में तीन बसों पर पत्थरबाजी की।

केरल बंद से फिल्म ‘ओड्डियन’ प्रभावित

राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने एक कठोर चेतावनी जारी की है जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी ने भी जबरन दुकानें बंद कराई या कोई कार्य बाधित करने की कोशिश की तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इस बंद से सुपरस्टार मोहनल लाल की फिल्म ओड्डियन भी प्रभावित हो रही है, जो राज्य भर के 412 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म आज रिलीज हो गई है। लेकिन सिनेमाघरों को शाम छह बजे खोला जाएगा। कोच्चि में कुछ ऑटो-रिक्शा सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लेकिन कोच्चि मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी है। राजधानी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कर्मचारियों को लाने वाली बसों के साथ पुलिस दल मौजूद है।

भाजपा सांसद-विधायक क्यों चुनाव नहीं लड़ने का कर रहे ऐलान, इस बड़े नेता ने किया खुलासा!

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि केरल में सबरीमला मंदिर मामले को लेकर गुरुवार की सुबह राजधानी तिरुवनंतपुरम में 49 वर्षीय एक आदमी ने खुद को आग लगा ली थी। आग लगने के बाद शख्स को फौरन त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां देर शाम उनकी मौत हो गई थी। इस मौत के लिए भाजपा ने केरल सरकार और मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया और विरोध हेतु शुक्रवार को केरल बंद बुलाया था। बता दें कि शख्स की पहचान वेणुगोपालन नायर के तौर पर हुई थी। नायर ने उस स्थान में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई जिस स्थान पर भाजपा की रैली होने वाली थी। नायर खुद को आग लगाने के बाद उस तंबू की तरफ बढ़ गया जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वामपंथी सरकार की ओर से सबरीमला मंदिर के परिसर में लगाए गए पुलिस प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Home / Miscellenous India / सबरीमला मंदिर मामला: भाजपा के केरल बंद से जनजीवन प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो