scriptवंदे भारत मिशन का दूसरा चरण कल से, 30 हजार भारतीयों को लाया जाएगा स्वदेश | Second phase of Vande Bharat Mission from tomorrow, 30 thousand Indians will be brought home | Patrika News
विविध भारत

वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण कल से, 30 हजार भारतीयों को लाया जाएगा स्वदेश

22 मई तक चलेगा वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण
कनाडा से लौटेंगे पांच हजार से ज्यादा भारतीय
31 देशों से 30 हजार लोगों को स्वदेश लाने की योजना

नई दिल्लीMay 15, 2020 / 03:59 pm

Navyavesh Navrahi

indian_returns.jpg
दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का काम शुरू करने के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों की देश वापसी कराई जा रही है। वंदे भारत मिशन के तहत इसका पहला चरण पूरा हो चुका है। इसके तहत हजारों भारतीयों को वतन वापस लाया गया है। अब कल यानी 16 मई से इस मिशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में 31 देशों से 30 हजार भारतीयों को देश लाए जाने की योजना है। दूसरा चरण 22 मई तक चलेगा। भारतीयों को देश लाने के लिए एयर इंडिया के विमानों को लगाया गया है।
Coronavirus: राज्यों के सामने नई चुनौती, प्रवासी मजदूरों के लौटने से बढ़ रहे कोरोना के मामले

कनाडा से लौटेंगे 5 हजार भारतीय

इस संबंध में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा है कि- अब तक 5 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक स्वदेश लौटने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। इनके लिए पांच उड़ानों की व्यवस्था की गई है।
पांच उड़ानों का किया गया इंतजाम

अजय बिसारिया के अनुसार- यहां से पांच हजार से ज्यादा लोगों ने स्वदेश लौटने की इच्छा जाहिर की है और उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। अगले चरण के लिए फ्लाइट्स की घोषणा भी कर दी गई है। यहां से पांच उड़ानों का इंतजाम किया गया है। इसमें तीन विमान टोरंटो से और दो वेंकूवर से उड़ान भरेंगे।
कनाडा में है 7 लाख से ज्यादा भारतीय

उन्होंने कनाडा के हालात के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग भारत नहीं लौटना चाहते। यहां 7 लाख से ज्यादा भारतीय हैं, जिनमें 3 लाख लोग यहां के स्थाई निवासी हैं। इनके आलावा 2,25,000 हजार छात्र हैं। जबकि 1 लाख 60 हजार वर्क परमिट होल्डर हैं। कई भारतीय यहां टूरिस्ट वीजा पर आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए थे। स्वदेश लौटने वालों में ज्यादा संख्या इन्हीं की है। भारत भेजने के लिए इन्हीं लोगों की मदद की जा रही है। जो भारतीय यहां रह रहे हैं, उन्हें और बेहतर सुविधाएं देने पर भी काम किया जा रहा है।
केजरीवाल सरकार की केंद्र को सलाह, लॉकडाउन 4 में ऑड-ईवन के हिसाब से खोली जाएं दुकानें

वैश्विक मंदी से मिलकर उभरना होगा

उन्होंने महामारी के कारण पैदा हुई वैश्विक मंदी से उभरने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया घबराई हुई है। इससे निकलने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। गौर हो, भारत सरकार ने कोरोना वायरस के कारण दुनिया के अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को देश लाने का अभियान चलाया हुआ है।

Home / Miscellenous India / वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण कल से, 30 हजार भारतीयों को लाया जाएगा स्वदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो