scriptहिमाचल प्रदेश: राजनाथ की रैली से पहले हादसा, BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस पलटी, 7 घायल | Seven injured after a bus carrying 45 BJP workers overturned | Patrika News
विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: राजनाथ की रैली से पहले हादसा, BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस पलटी, 7 घायल

45 बीजेपी कार्यकर्ताओं को सभास्थल पर ले जा रही थी बस
सभी घायलों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
कुल्लू में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की रैली

नई दिल्लीMay 16, 2019 / 12:02 pm

Kaushlendra Pathak

road aciident

हिमाचल प्रदेश: राजनाथ की रैली से पहले बड़ा हादसा, BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस पलटी, 7 घायल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए छह चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) चुनाव प्रचार के लिए आज हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के कुल्लू आने वाले हैं। लेकिन, उनकी रैली से पहले बड़ा हादसा हो गया। रैली के लिए BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस रास्ते में अचानक पलट गई। इस हादसे में सात बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

https://twitter.com/hashtag/HimachalPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजनाथ की रैली से पहले हादसा

जानकारी के मुताबिक, राजनाथ की रैली में शामिल होने के लिए 45 बीजेपी कार्यकर्ता एक निजी बस से सभास्थल पर जा रहे थे। लेकिन, जैसे ही बस कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के नागनी पहुंची वह पलट गई। इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, साथ भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों का पास के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कुल्लू के एसपी राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, यह हादस कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस घटना को लेकर भाजपा या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Home / Miscellenous India / हिमाचल प्रदेश: राजनाथ की रैली से पहले हादसा, BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस पलटी, 7 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो