scriptदिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे की हिंदू लड़की से होगी शादी! | Shahi Imam of Delhi's Jama Masjid son will marry a Hindu girl | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे की हिंदू लड़की से होगी शादी!

इमाम इस शादी के खिलाफ थे लेकिन जब हिंदू लड़की इस्लाम कबूलने के लिए राजी हो गई तो वह शादी के लिए तैयार हो गए

Oct 08, 2015 / 05:42 pm

युवराज सिंह

Son of Shahi Imam of Delhi's Jama Masjid

Son of Shahi Imam of Delhi’s Jama Masjid,

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शबान बुखारी की शादी हिंदू लड़की से होने जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। पहले शाही इमाम इस शादी के खिलाफ थे लेकिन जब हिंदू लड़की इस्लाम कबूलने के लिए राजी हो गई तो वह शादी के लिए तैयार हो गए। एक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक शाही इमाम ने बताया कि लड़की अभी से कुरान पढ़ रही है। हालांकि एक वेबसाइट से बातचीत में शाही इमाम के करीबी लोगों ने इस खबर का खंडन किया है।

दिल्ली की जामा मस्जिद के ऑफिस इंचार्ज अमानुल्लाह ने कहा है कि इस तरह की खबरें झूठ का बंडल है। ये यूपी में पंचायत चुनाव से पहले शाही इमाम और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। शाही इमाम का बेटा अभी 20 साल का है। उसने एमिटी यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में बीए किया है। 22 नवंबर 2014 को शबान बुखारी को नायब इमाम नियुक्त किया गया था। शबान बुखारी उस वक्त देश की सबसे बड़ी मस्जिद के शाही इमाम बन जाएंगे जब वह उत्तराधिकारी बन जाएंगे। शबान बुखारी की शादी 13 नवंबर 2015 को तय की गई है। शादी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। रिसेप्शन 15 नवंबर को रखा गया है। रिसेप्शन महिपालपुर स्थित फॉर्म हाउस में होगा।

Home / Miscellenous India / दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे की हिंदू लड़की से होगी शादी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो