scriptशशि थरूर ने राहुल को लेकर खोला राज, बताया क्यों आजकल मंदिर का दर्शन कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष | shashi Tharoor gave big statement on rahul temple visit | Patrika News

शशि थरूर ने राहुल को लेकर खोला राज, बताया क्यों आजकल मंदिर का दर्शन कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2018 05:35:49 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

शशि थरूर ने राहुल गांधी को लेकर खोला बड़ा राज।

sashi

शशि थरूर ने राहुल को लेकर खोला राज, बताया क्यों आजकल मंदिर का दर्शन कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार मंदिरो में देवी-देवताओं के दर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाल के दिनों में वो धर्म, जाति और गोत्र को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। लेकिन, अब कांग्रेस के ही दिग्गज नेता शशि थरूर ने इस राज से पर्दा उठाया है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अपनी आस्था को फॉलो कर रही है, लेकिन कभी सार्वजनिक नहीं किया। क्योंकि, यह पार्टी नेहरू के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत वाली पार्टी है।

थरूर ने खोला राहुल गांधी का राज

थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हमेशा यह सोचती है कि हर किसी की आस्था एक निजी सोच, विचार और भरोसे की मानक है, जिसे किसी दिखावे की जरूरत नहीं है। लेकिन, उनकी पार्टी के विवेक का भाजपा ने इस्तेमाल किया और उसे सच्चे हिंदू और नास्तिक धर्मनिरपेक्ष की लड़ाई में बदल दिया, जिसके बाद ये जरूरी हो गया कि जो हम कर रहे हैं वो सामने भी आए। वहीं, एक सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई मंदिर-मस्जिद जाता है तो इसे इसे स्वार्थी अवसरवादी के तौर पर देखना गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि वो कब और क्या कर रहे हैं।
थरूर ने बताया क्यों राहुल गांधी जाते हैं मंदिर

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी हिंदूत्व, बौद्ध विपासना और हिंदू विपासना के बारे में बखूबी जानते हैं, इसलिए उनकी भक्ति पर सवाल उठाकर लोग खुद से परिहास कर रहे हैं। थरूर ने कहा कि जिस मंदिर दर्शन के दौरान राहुल गांधी की तस्वीरें खींची गई, उससे पहले आध्यात्म को लेकर मेरी उनसे बातचीत हुई थी। वह बहुत विचारशील, धर्म और अध्यात्म के मसले पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले भारतीय नेता हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात का एहसास ही नहीं है कि उनके पास इतना विचारशील आध्यात्मिक व्यक्ति है, जिसे धर्म का अर्थ बखूबी पता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो