scriptशिंगणापुर मंदिर मामलाः सीएम ने जिला कलेक्टर को किया तलब | Shingnapur temple row: CM summoned district collector | Patrika News
विविध भारत

शिंगणापुर मंदिर मामलाः सीएम ने जिला कलेक्टर को किया तलब

मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर मचा बवाल, सीएम देवेंन्द्र फडऩवीस ने अहमदनगर के कलेक्टर को किया तलब

Jan 27, 2016 / 02:58 pm

पुनीत पाराशर

Devendra

Devendra

अहमदनगर। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर मचे बवाल के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडऩवीस ने अहमदनगर के कलेक्टर को तलब किया है। बता दें कि मामले में सरकार ने पहले ही मंदिर प्रबंधन-महिला संगठन के बीच समझौता कराने के संकेत दिए थे।

क्यों मचा है शिंगणापुर में बवाल
अहमदनगर जिले के सोनई गांव में शनि शिंगणापुर मंदिर में सालों से महिलाओं को प्रवेश न करने देने की परंपरा है। इसे लेकर कई बार महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन हो चुके हैं। पिछले दिनों एक महिला के मंदिर मठ तक पहुंचने पर उसे प्रताडि़त किया गया था। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह ऐतिहासिक नियम है और इसे तोडऩे नहीं दिया जाएगा। महिलाओं के प्रवेश की इजाजत को लेकर भूमाता ब्रिगेड की महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।

ब्रिगेड ने ऐलान किया कि वो 26 जनवरी का मंदिर की 400 साल पुरानी इस प्रथा को तोड़कर शनि मंदिर में प्रवेश करेंगी। वहीं, प्रशासन और मठाधीशों ने उनके इस कदम का पुरजोर विरोध किया है। विवाद के बीच भूमाता ब्रिगेड पुणे से अहमदनगर को निकली तो रास्ते में सूपा गांव के पास ही उन्हें रोक लिया गया। इस पर नाराज महिलाओं ने हाईवे को ही जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

टकराव के बीच धारा 144 लागू, प्रशासन पर सीएम ‘सख्त’
महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठी भांजने और महिला संगठन के जबरन प्रवेश के एलान के बाद हंगामा और बढ़ गया। मंदिर और उसके आस-पास टकराव से बचने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। इसके अलावा शनि मंदिर की तीन स्तरीय सुरक्षा की गई थी। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि इस आस्था और परंपरा के मामले में राजनीतिक दल भी किसी के पक्ष में खुलकर बोलना नहीं चाहते। भाजपा नेता सायना एनएसी के मुताबिक मंदिर में समान रुप से प्रवेश मिलना चाहिए, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति अलग मसला है, आंदोलन हिंसक न हो इसलिए पुलिस को काम करना पड़ेगा। वहीं शिव सेना नेता अरबिंद स्वनीति ने मसले पर अधिकारिक रूप से बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि स्वनीति ने कहा कि सिर्फ शनि शिंगणापुर ही नहीं देश के कई और मंदिर है जहां पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। अत: यहां परंपरा तोडऩा भी ठीक नहीं है। दक्षिण भारत के सबरीमाला मंदिर में भी महिलाएं नहीं घुसतीं। 

निकलेगा हल?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला संगठनों और मंदिर प्रशासन के बीच समझौते कराने की खबरों के बीच बुधवार को स्वंय सीएम आगे आ गए। बवाल को काबू करने में नाकाम अहमदनगर प्रशासन पर उंगली उठ रही हैं। मुख्?यमंत्री ने अहमदनगर के कलेक्?टर को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार शनि शिंगणापुर मंदिर मामले में किसी ठोस निर्णय पर पहुंच सकती है। प्रशासन ने आंदोलन पर उतारू भूमाता ब्रिगेड की महिलाओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Home / Miscellenous India / शिंगणापुर मंदिर मामलाः सीएम ने जिला कलेक्टर को किया तलब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो