नई दिल्ली। बीती रात कर्नाटक के शिवमोगा ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने इस घटना के पीड़ितों के प्रति गंभीर संवेदना जताई है। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मसले पर कहा है कि इस तरह की घटनाओं की गहराई से निष्पक्ष जांच होनी चाहिएं। ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों से बचा जा सके। राहुल गांधी की ये टिप्पणी खनन ब्लास्ट में 10 लोगों के मारे जाने के बाद आई है।