15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू में बर्फबारी जारी, दिल्ली समेत इन इलाकों में गिरेगा और पारा

जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ ज़िले में हुई ताजा बर्फबारी से दिल्ली और बाकी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरने के आसार बढ़ गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Snowfall : नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता

Snowfall : नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता

नई दिल्ली। जम्मू के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी पड़ रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। खासकर दिल्ली में बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। मौजूदा जानकारी के अनुसार जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ ज़िले में हुई ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

अगर बात मौजूदा समय में दिल्ली के तापमान की करें तो आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार 16 डिग्री बता रहा है। जानकारों की मानें तो लगातार बर्फबारी पडऩे की वजह से आने वाले दिनों में यही तापमान 12 से 13 डिग्री तक आने की संभावना है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ में तापमान 11 डिग्री पर पहुंच चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग