नई दिल्ली। पुणे पुलिस ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने भीमा-कोरेगांव मालमे में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनके पास से मिली एक चिट्ठी से ये खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम राजीव गांधी की तरह मारने की साजिश रची जा रही है। इस खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी एजेंसियों ने जवानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां पीएम की सुरक्षा को लेकर और चौकन्नी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने पीएम मोदी को रोड शो ना करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी 21 मई 1991 में एक रोड शो के दौरान मार डाला था।