scriptदुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई में ही चार घंटे रोका गया | spicejet flight emergency landed at mumbai airport due to technical fa | Patrika News
विविध भारत

दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई में ही चार घंटे रोका गया

दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई में ही चार घंटे रोका गया

नई दिल्लीJan 10, 2019 / 08:52 am

धीरज शर्मा

spicejet

दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई में ही चार घंटे रोका गया

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल स्पाइसजेट की मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। फ्लाइट संख्या एसजी 13 ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी लेकिन तकनीकी खामी के चलते उड़ान कुछ देर बाद ही मुंबई हवाई अड्डे पर लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी के खबर जैसे ही यात्रियों तक पहुंची विमान में खलबली मच गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1083188780339814400?ref_src=twsrc%5Etfw

विमान में खराबी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि जब तक लोग कुछ ज्यादा समझ पाते तब तक विमान की आपात लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर ही करवा दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट अब चार घंटे की देरी से उड़ान भरेगी। आपको बता दें कि ये पहले मामला नहीं है। इससे पहले हांगकांग से नई दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन में खराबी आने पर वाराणसी हवाई अड्डे पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई थी।

यात्रियों को आठ घंटे से भी ज्यादा देर तक टर्मिनल पर इंतजार करना पड़ा था। बाद में इन यात्रियों को विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा गया था। घंटों इंतजार कराने व अन्य परेशानियों के चलते वाराणसी और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने काफी हंगामा भी किया था। आपको बता दें कि इन दिनों कोहरे और धुंध की वजह से पहले ही कई फ्लाइटें या तो देरी से चल रही हैं या फिर रद्द कर दी जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्वालियर से मुंबई की और जा रही एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार ग्वालियर के यात्री सेवानिवृत्त प्राचार्य ओपी शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इस कारण विमान को भोपाल विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Home / Miscellenous India / दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई में ही चार घंटे रोका गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो