scriptरजनीकांत कर रहे राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी, अगले वर्ष कर सकते हैं पार्टी का ऐलान | SuperStar Rajnikanth will announce political party in tamilnadu | Patrika News
विविध भारत

रजनीकांत कर रहे राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी, अगले वर्ष कर सकते हैं पार्टी का ऐलान

रजनीकांत का चौंकाने वाला फैसला
अगले साल ला सकते हैं राजनीतिक पार्टी
विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटे सुपरस्टार

नई दिल्लीNov 18, 2019 / 02:50 pm

धीरज शर्मा

054.jpg
नई दिल्ली। देश के दक्षिण इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार रजनीकांत 2020 में राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रहे हैं। दरअसल रजनीकांत अगले वर्ष राजनीतिक मैदान में उतर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले यानी अगले साल के मध्य मई-जून में रजनीकांत अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत कर सकते हैं। जबकि इसके ठीक एक साल बाद तमिलनाडु में यानी 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इस नाम के साथ लाएंगे राजनीतिक पार्टी
अभिनेता से नेता बनने के बाद सबकी नजरें रजनीकांत की पार्टी पर होगी। ऐसे में सूत्रों की मानें तो रजनीकांत की पार्टी का नाम भी उनके फैन क्लब ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ के नाम पर रखा जा सकता है।
संसद सत्र में इस अंदाज में पहुंचे सांसद सनी देओल, फिर किया कुछ ऐसा कि जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

rajni.jpg
रजनीकांत की पार्टी का नाम उनके फैन क्लब रजनी मक्कल मंद्रम के नाम पर रखा जा सकता है।
गठबंधन का नेतृत्व भी कर सकते हैं
रजनीकांत की राजनीति में उस वक्त एंट्री हो रही है जब तमिलनाडु के दो दिगज्ज डीएमके के प्रमुख एम एम करुणानिधि और एआईएडीमएमके की महासचिव जे जयललिता के निधन से सन्नाटा पसरा हुआ है।
लेखक तमिलोरुवि मनियान के मुताबिक ‘इसमें कोई शक नहीं है कि रजनीकांत अगले साल अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। वो किसी गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं।’

Home / Miscellenous India / रजनीकांत कर रहे राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी, अगले वर्ष कर सकते हैं पार्टी का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो