scriptदामाद ने ससुराल में खुद को उड़ाया गोली से….कुएं से निकली लाश | person committed sucide by fire on self | Patrika News
जयपुर

दामाद ने ससुराल में खुद को उड़ाया गोली से….कुएं से निकली लाश

कुएं की मुंडेर पर दबाया ट्रिगर। युवक ने की आत्महत्या।

जयपुरNov 29, 2015 / 08:55 am

raktim tiwari

man died of drowning

man died of drowning

केकड़ी के समीपवर्ती ग्राम कालेड़ा कृष्णगोपाल में एक युवक ने ससुराल में कुएं की मुंडेर पर खड़े होकर अपने सीने पर गोली मार ली और बंदूक सहित कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी भरा होने के कारण शव निकालने में परेशानी हुई

पुलिस के अनुसार भिनाय थानान्तर्गत कैरोट निवासी खेतों में चौकीदारी का काम करने वाला धर्मराज (32) पुत्र बद्रीलाल पिछले दो माह से कालेड़ा कृष्णगोपाल स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। शराब के नशे में धुत धर्मराज एवं उसके परिजन में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद धर्मराज लाइसेंसशुदा टोपीदार बंदूक लेकर खेत पर चला गया।

वहां कुएं की मुंडेर पर खड़े होकर बंदूक की नली को अपने सीने पर रख कर उसने ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकले छर्रे सीधे उसके दिल में जा घुसे। गोली चलते ही धर्मराज बंदूक सहित कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक होने से शव बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इंजन लगाकर पानी तोडऩा शुरू करवाया। पानी कम होने पर उसका शव को बाहर निकाला जा सका। धर्मराज के परिवार में पत्नी, एक लड़का व दो लड़कियां है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो