scriptआजादी के दिन ताजमहल ने खोला टि्वटर पर अकांउट | Taj Mahal makes Twitter debut on Independence Day | Patrika News
विविध भारत

आजादी के दिन ताजमहल ने खोला टि्वटर पर अकांउट

दुनिया के सात
आश्चर्यजनक अजूबों में से एक मोहब्बत की मिशाल ताजमहल भी एक अधिकारिक तौर से टि्वटर
आ गया है

Aug 15, 2015 / 06:16 pm

भूप सिंह

Taj on Twitter

Taj on Twitter

आगरा। दुनिया के सात आश्चर्यजनक अजूबों में से एक मोहब्बत की मिशाल ताजमहल भी एक अधिकारिक तौर से टि्वटर आ गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को ताजमहल का अधिकारिक टि्वटर अकांउट लॉन्च किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ वाली ताज महल के नजदीक की एक फोटो भी शेयर की। उत्तर प्रदेश के पर्यटन सचिव अमृत अभिजात ने दावा किया है कि ताज महल दुनिया की पहली ऎसी ऎतिहासिक इमारत है, जिसका टि्वटर अकाउंट है।

ताज महल का टि्वटर अकाउंट बनने के बारे में अखिलेश यादव के ऑफिशल टि्वटर अकाउंट और ताज महल के टि्वटर अकाउंट से दी गई। हालांकि, इससे पहले आगरा क्षेत्र के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी कारणों की वजह से ताज के नजदीक किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।

ताज महल के टि्वटर अकाउंट की घोषणा से कुछ दिनों पहले जून में परिसर में आधे घंटे तक फ्री वाई-फाई की घोषणा की गई थी। अब ताज महल जाने वाले पर्यटक 30 मिनट तक फ्री वाई-फाई चला सकते हैं। आधे घंटे से ज्यादा देर तक वाई-फाई का प्रयोग करने के लिए भुगतान क रना पड़ेगा।

ताज महल में फ्री वाई-फाई की सुविधा बीएसएनएल की ओर से दी गई है। बीएसएनएल ने इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर बैकबोन का इस्तेमाल किया है, जिससे 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिल सकती है। इस ऎतिहासिक इमारत का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में करवाया था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस खूबसूरत इमारत को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है।

Home / Miscellenous India / आजादी के दिन ताजमहल ने खोला टि्वटर पर अकांउट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो