22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा, नहीं बनी सहमति

दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा, नहीं बनी सहमति

आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर निकालने की जिद पर अड़े किसान नेता। आज सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की दूसरी बैठक हुई।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Jan 2021, 2:57 PM IST

kisan andolan98

कमेटी के समक्ष किसान नेता अपना पक्ष रखने को तैयार नहीं।

नई दिल्ली। रिपब्लिक डे के अवसर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच गुरुवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। दिल्ली पुलिस किसान संघों के नेताओं को एक्सप्रेसवे पर परेड करने के लिए मनाती रही लेकिन किसान दिल्ली के अंदर आउटर रिंग रोड पर ही परेड निकालने की जिद पर आज भी अड़े रहे।

बैठक के बाद स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि ट्रैक्टर रैली के बारे में हमारी दिल्ली, हरियाणा, यूपी पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। आज तीसरे दौर की बातचीत हुई है।

26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इससे इस देश के गणतंत्र की शोभा बढ़ेगी। इस मुद्दे पर कल एक बार फिर किसान और पुलिस अधिकारियां के बीच बैठक होगी।

दूसरी तरफ आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने अपनी दूसरी बैठक शुरू कर दी है। हालांकि इस बैठक में जाने को लेकर किसान अब भी राजी नहीं है।