scriptदिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, पूर्वोत्तर और बिहार में बाढ़ से हाहाकार | Today rain may be come in Delhi-NCR | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, पूर्वोत्तर और बिहार में बाढ़ से हाहाकार

Delhi-Ncr heavy rainfall
दिल्ली में 15 जुलाई को पहली बार हुई अच्छी बारिश
उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही

नई दिल्लीJul 17, 2019 / 12:41 pm

Prashant Jha

Delhi-Ncr heavy rainfall

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज बारिश ( Delhi Ncr rainfall ) हो रही है। मंगलवार को देश की राजधानी में मौसम सुहाना रहा। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरी,10 की मौत, 8 लोग जख्मी

https://twitter.com/ANI/status/1151308728056107009?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि दिल्ली में 15 जुलाई को पहली बार अच्छी बारिश हुई। जिसके बाद दिल्लीवासियों को भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा।

मंगलवार दिनभर छाए रहे बादल

हालांकि उमस का स्तर मंगलवार को भी देखने को मिला। हल्की धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता है। वहीं दिन में कई बार काले बादल दिखाई छाए रहे। मौसम जांचने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले दो दिन मॉनसून दिल्ली में ( Mansoon in Delhi ) अच्छा रहेगा।

rain

बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत

वहीं दिल्ली में लोग बारिश को लेकर इंतजार कर रहे हैं। जबकि उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बाढ़ ( Heavy rainfall in Northeast ) से जनजीवन अस्त व्यस्त है। राज्यों में बाढ़ ने भयंकर और विकराल रूप धारण कर लिया है। बिहार और असम में बाढ़ से अभी तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

बिहार में नेपाल से आ रहा पानी

45 लाख से ज्यादा लोग अब तक बाढ़ से प्रभावित हैं । हालांकि एनडीआरएफ ( NDRF ) और एसडीआरएफ ( SDRF ) की टीमें इलाके में 24 घंट मुस्तैद हैं। पू्र्वोत्तर और बिहार में नेपाल से पानी आ रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के सामने बौनी साबित हुईं सारी तैयारियां

flood

बिहार में 12 जिलों में 25 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ ( bihar flood ) से अभी तक 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और कोसी क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल समेत 12 जिलों में बाढ़ ने तांडव मचा रखी है।

मोतिहारी में अभी तक बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं अररिया में 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

flood

ये भी पढ़ें: सूरत रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को दिया झटका, जमानत याचिका खारिज

पूर्वोत्तर में बाढ़ से मची तबाही

पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा भी बाढ़ की चपेट में है। असम में बाढ़ से ( Assam Flood ) 31 जिलों के 43 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण यहां अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही फसलें भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। काजीरंगा नेशनल पार्क भी बाढ़ की चपेट है। जानवारों का बुरा हाल है। असम में पूरा का पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है। राज्यों में प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

flood

Home / Miscellenous India / दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, पूर्वोत्तर और बिहार में बाढ़ से हाहाकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो