scriptजाते-जाते मानसून विभिन्न राज्यों को कर सकता है पानी-पानी, केरल-तमिलनाडु समेत कई जगह बारिश का पूर्वानुमान | Today weather forcast update: kerala, tamilnadu, Ncr, rajasthan weathe | Patrika News
विविध भारत

जाते-जाते मानसून विभिन्न राज्यों को कर सकता है पानी-पानी, केरल-तमिलनाडु समेत कई जगह बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

नई दिल्लीOct 02, 2018 / 08:45 am

Saif Ur Rehman

Rain

जाते-जाते मानसून कई राज्यों को कर सकता है पानी-पानी, केरल-तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली: धीरे-धीरे मानसून का सीजन खत्म हो रहा है, लेकिन अभी भी कई ऐसे राज्य हैं जहां पर मानसून का असर बरकरार है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर मौजूद सर्कुलेशन मानसून से देश के दक्षिण राज्य में बारिश होगी। भारतीय मौसम ने रविवार को अगले पांच दिनों के मौसम की भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में आकाशीय बिजली व तूफान का पूर्वानुमान लगाया है। पांच अक्टूबर तक अधिकतर इलाकों में ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1046679803993214976?ref_src=twsrc%5Etfw
केरल में भारी बारिश की संभावना
इस बार बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही केरल राज्य में मचाई है। कुदरती कहर से उबर रहे में मानसून जाते-जाते फिर चौंका सकता है। केरल में भारी वर्षा की उम्मीद जताई गई है। तिरुवनंतपुरम के कार्यालय से भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य के कुछ हिस्सों में जबरदस्त बारिश देखने को मिल सकती है। 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर (सुबह) तक 7 सेंमी से 11 सेंमी में बीच बारिश होने की बात कही है। पांच अक्टूबर को भीषण वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। मछुआरों को समुंद्री इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी जबरदस्त वर्षा के पूर्वानुमान की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दी है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में मध्यम बारिश की उम्मीद है। केरल और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में एक या दो जगह पर भारी बारिश भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगह पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि इस समय, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

Home / Miscellenous India / जाते-जाते मानसून विभिन्न राज्यों को कर सकता है पानी-पानी, केरल-तमिलनाडु समेत कई जगह बारिश का पूर्वानुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो