scriptअविश्वसनीय: एक हजार साल पुरानी इस ममी में अभी स्वस्थ्य हड्डियां और दिमाग | Unbelievable: A thousand years old in this mummy now healthy bones and brains | Patrika News
विविध भारत

अविश्वसनीय: एक हजार साल पुरानी इस ममी में अभी स्वस्थ्य हड्डियां और दिमाग

ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार, मास्टर सी जियान मूल रूप से भारत का रहने वाला था। उन्होंने बौद्ध दर्शन के प्रचार के लिए कोरियाई प्रायद्वीप के निकट आधुनिक चीन के उत्तर-पूर्व भाग में खितान (96-1125) के राज्य की यात्रा की।

Jul 15, 2017 / 10:57 pm

ललित fulara

one thousand year old mummy

one thousand year old mummy

नई दिल्ली: एक हजार साल पहली एक बौद्ध मास्टर की ममी में स्वस्थ्य हड्डियों व स्वस्थ्य मस्तिष्क का खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी ओर ने नहीं, बल्कि एक सिटी स्कैन ने किया है। इस ममी पर सोन का पानी चढ़ाया हुआ है। यह खुलासा उस समय हुआ जब पिछले हफ्ते उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत स्थित वुआन के डिंगहुइ मंदिर में बोद्ध मास्टर की बॉडी का चेकअप किया गया। दरअसल, मास्टर सी जियान को एक सम्मानित भिक्षु कहा जाता था, जिन्होंने प्राचीन भारत से प्राचीन चीन से बौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिए यात्रा की थी।

सिटी स्कैन से हुआ खुलासा
यह सीटी स्कैन 8 जुलाई को हुआ था, जिसको भिक्षुओं, मीडिया और भिक्षुओं ने भी देखा था। जब डॉक्टर ने सीई जियान के शरीर में स्वस्थ्य हड्डियों और मस्तिष्क के बारे में बताया तो लोग यह सुनकर हतप्रध रहे गए। यही नहीं स्कैन के माध्यम से उनकी हड्डियों और मस्तिष्क का वीडियो भी बनाया गया। सिटी स्कैन में उनके ऊपरी जबड़े, ऊपरी दांत, पसलियों, रीढ़ और सभी जोड़ों को सभी ठीक दर्शाया गया है। 

96-1125 की थी चीन की यात्रा
ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार, मास्टर सी जियान मूल रूप से भारत का रहने वाला था। उन्होंने बौद्ध दर्शन के प्रचार के लिए कोरियाई प्रायद्वीप के निकट आधुनिक चीन के उत्तर-पूर्व भाग में खितान (96-1125) के राज्य की यात्रा की।
कहा जाता है कि उसने 10 प्रमुख सूत्रों को चीनी अक्षरों में अनुवाद किया है। बाद में राजा ने उन्हें राष्ट्रीय बौद्ध मास्टर का दर्जा दिया गया था। बताया जाता है कि उनके कुछ अनुवाद पत्थरों पर अभी भी उत्कीर्ण हैं , जिनको आज भी देखा जा सकता है। मास्टर सी जियान के निधन के बाद, उनके शिष्यों ने उनके शरीर को संरक्षित रखा।

Home / Miscellenous India / अविश्वसनीय: एक हजार साल पुरानी इस ममी में अभी स्वस्थ्य हड्डियां और दिमाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो