28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को इस अंदाज में दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) को बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण (bihar chief minister oath ceremony) की.....  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Nov 2020, 7:57 AM IST

yogi_aditynath.jpg

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में एनडीए (NDA) के लिए कई जनसभाएं करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ बिहार में एनडीए की सरकार के गठन पर खुशी जताई।

योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में लिखा,'लोकप्रिय जननेता श्री नीतीश कुमार जी को 7वीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'अंत्योदय' का प्रण बिहार में पूर्णता की ओर अग्रसर होगा।'

नीतीश कुमार ने संभाली बिहार की कमान, जेडीयू-बीजेपी से पांच-पांच मंत्री

बता दें कि नीतीश कुमार ने सोमवार शाम को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भाई दूज पर अपनी बहनों से आशीर्वाद भी लिया। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा की ओर से तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।

कपिल सिब्‍बल पर भड़के गहलोत, कहा- मीडिया में नहीं लाने चाहिए आंतरिक मसले

यह पहला मौका है जब बिहार राज्य में दो डिप्टी सीएम एक साथ काम करेंगे। इनके अलावा जदयू के पांच, भाजपा के पांच, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के एक तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) पार्टी के एक मंत्री ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। हम के कोटे से जीतन राम मांझी के विधान पार्षद पुत्र संतोष सुमन तथा वीआइपी से मुकेश सहनी मंत्री बने हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग