28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल सिब्‍बल पर भड़के गहलोत, कहा- मीडिया में नहीं लाने चाहिए आंतरिक मसले

कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा था सिब्बल ने कहा कि पार्टी ने शायद हर चुनाव में हार को ही नियति मान लिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 16 Nov 2020, 8:15 PM IST

ashok_gehlot.jpg

Ashok Gehlot)

नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार की कमान संभाल ली है। आज यानी सोमवार को उनके साथ 14 और मंत्रियों ने शपथ ली। बिहार के विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Polls) में राजद और भाजपा के बाद जेदयू का प्रदर्शन अच्छा था लेकिन कांग्रेस यहां भी चारो खाने चित्त हो गए।

बिहार में कमजोर प्रदर्शन के बाद के पार्टी का असंतोष सार्वजनिक हो रहा है। चुनाव में मिली करारी हार के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कपिल सिब्‍बल (Kapil Sibal) इस मसले पर आमने-सामने आ गए हैं।

गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिए कपिल सिब्‍बल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आंतरिक मामले को मीडिया में लाने की जरूरत नहीं थी। गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कपिल सिब्‍बल को मीडिया के समक्ष हमारे आंतरिक मुद्दे का जिक्र करने की कोई जरूरत नहीं थी, इससे देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।'

बता दें कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। सिब्बल ने कहा कि पार्टी ने शायद हर चुनाव में हार को ही नियति मान लिया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग