अमरीका और ईरान के बीच हमले की आशंका को देखते हुए भारत से पहले भी कई देशों की प्रमुख एयरलाइन्स कंपनियों ने अपनी उड़ानों के मार्ग को बदल दिया है। दोनों देशों में चेतावनी के बाद ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस, ब्रिटिश एयरवेज, नीदरलैंड्स की केएलएम और जर्मनी की लुफ्तांसा ने अपनी उड़ानों को उस क्षेत्र में उड़ान से किनारा कर लिया है।