scriptनायडू यूरोप दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे, कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर मिली सफलता | Vice President Venkaiah Naidu back from europe trip | Patrika News
विविध भारत

नायडू यूरोप दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे, कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर मिली सफलता

तीनों देशों के नेताओं ने एक स्वर से भारत की आर्थिक वृद्धि की सराहना की

Sep 21, 2018 / 06:42 pm

Shweta Singh

Vice President Venkaiah Naidu back from europe trip

नायडू यूरोप दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे, कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर मिली सफलता

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अपने आठ दिन के तीन देशों का दौरा पूरा कर स्वदेश लौट आए। अपने दौरे के दौरान नायडू ने इन देशों के प्रमुखों, प्रधानमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, उद्योगपतियों से चर्चा की और भारत को आकर्षक निवेश स्थल के तौर पर पेश किया। बता दें कि इस यात्रा में उन्होंने सर्बिया, माल्टा और रोमानिया का दौरा किया।

भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने पर मिला समर्थन

इस दौरे की एक बड़ी सफलता भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने की महत्वाकांक्षी इच्छा और संयुक्त राष्ट्र सुधार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन हासिल करना है। इसके अलावा, आतंक पर भारत का पक्ष मजबूत हुआ और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र व्यापक संकल्प को तत्काल स्वीकृत करने पर समर्थन मिला।

भारत की आर्थिक वृद्धि की सराहना

तीनों देशों के नेताओं ने एक स्वर से भारत की आर्थिक वृद्धि की सराहना की और भारत के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने की इच्छा जताई।

रोमानिया की अंतरिक्ष और एयरोस्पेस को लेकर विशेष रुचि

रोमानिया ने अंतरिक्ष और एयरोस्पेस को लेकर विशेष रुचि दिखाई, जबकि माल्टा ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में जुड़ने की इच्छा जताई। नायडू ने इस दौरान प्रवासियों से भी संवाद किया और विश्वस्तर पर भारत की बढ़ती महत्ता को रेखांकित किया। इस दौरान पौधा संरक्षण, पर्यटन, हवाई सेवा, तेल अनुसंधान, प्रशिक्षण और समुद्री सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

Home / Miscellenous India / नायडू यूरोप दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे, कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर मिली सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो