scriptजेल से बाहर आए कैदी ने खोला राज, अंदर ये काम कर रहा राम रहीम | vip treatment to ram rahim in jail | Patrika News
विविध भारत

जेल से बाहर आए कैदी ने खोला राज, अंदर ये काम कर रहा राम रहीम

राम रहीम के काम करने की बात महज एक अफवाह है।

Nov 14, 2017 / 05:00 pm

ashutosh tiwari

 Ram Rahim Singh
नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा राम रहीम को 20 साल की सश्रम सजा सुनाई गई है लेकिन वहां पर बलात्कारी बाबा कुछ और ही कर रहा है। जेल से हाल में छूटे एक कैदी ने इसको लेकर अहम खुलासा किया है। जेल से हाल ही में रिहा हुआ राहुल जैन नाम के एक शख्स ने बताया कि जेल में राम रहीम ने कैदियों की जिंदगी नर्क बना दी है। उन्होंने बताया कि राम रहीम की बैरक की ओर किसी भी कैदी को जाने की इजाजत नहीं है।
राम रहीम के डेरे से बरामद हुआ सीक्रेट सूटकेस, जिसे खोलते ही चौंक गई पुलिस

आम कैदी अपने घर वालों से सिर्फ 20 मिनट तक मिल सकते हैं जबकि राम रहीम अपने घर वालों से दो-दो घंटे तक मिलता है। इसके साथ ही जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। राम रहीम को एक विशेष अधिकारी टिफिन में लाकर खाना देता है। वहीं राम रहीम के काम करने पर राहुल ने बताया कि किसी ने बलात्कारी बाबा को कभी काम करते हुए नहीं देखा। राम रहीम के काम करने की बात महज एक अफवाह है।
नहीं पढ़ने को मिलता अखबार
राहुल ने बताया कि कैदियों को जो अखबार पढ़ने को मिलता है उसमें से ऐसी खबरें काट दी जाती हैं जो राम रहीम के विरोध में रहती हैं। इसके साथ राम रहीम को पूरा वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
राम रहीम के बाद नए डेरा प्रमुख के नाम से उठा पर्दा, सामने आई पुख्ता खबर

बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम
गौरतलब है कि पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित साध्वियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर राम रहीम की सजा को उम्र कैद में बदलने की मांग की है।

Home / Miscellenous India / जेल से बाहर आए कैदी ने खोला राज, अंदर ये काम कर रहा राम रहीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो