scriptपश्चिम बंगाल से आया चौंकाने वाला Video, लोग नाराज, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट | viral video of dead bodies disposed and dragged in west bengal | Patrika News
विविध भारत

पश्चिम बंगाल से आया चौंकाने वाला Video, लोग नाराज, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Highlights
– इस वायरल वीडियो (Viral Video) में नगर निगम कर्मचारी शवों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं, शव जलने से आसपास दुर्गन्ध भी फैल गई थी
– स्थानीय लोगों का आरोप- कर्मचारी कोरोना (Coronavirus) पीडि़तों के शव गुपचुप तरीके से जला रहे थे, विरोध के बाद अधजले शव घसीटते हुए ले गए
– विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने घटना की आलोचना करते हुए राज्य सरकार (Sate Government) पर निशाना साधा, प्रशासन ने वीडियो को बताया फर्जी

Jun 12, 2020 / 08:32 pm

Ashutosh Pathak

dead bodies

नगर निगम कर्मचारी शवों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता। पत्रिका

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शवों के साथ बदसलूकी किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य में विपक्षी दलों के साथ-साथ कई सामाजिक और मानवाधिकार संगठन ममता सरकार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) ने भी इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कोलकाता (Kolkata) का है।
आरोप है कि कोलकाता में एक श्मशान घाट पर कुछ शवों को जलाया जा रहा था, तभी उससे इलाके में काफी दुर्गन्ध फैल गई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने शवों को जलाने का विरोध किया। इसको लेकर लोगों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। विरोध बढ़ता देख नगर निगम के कर्मचारी अधजले शवों को घसीटते हुए शव वाहन में रखने लगे। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से यह वायरल हो गया है। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो के सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करता।
क्या शव कोरोना मरीजों के थे?
इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह निगम कर्मचारियों की इस करतूत को अमानवीय बताते हुए उनके व राज्य सरकार की कोरोना संक्रमितों के इलाज और कोरोना से मरने वालों शवों के निपटान की तैयारियों को लेकर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का दावा है कि ये शव कोरोना मरीजों के हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन शवों को जलाया जा रहा था, वह लावारिस थे, न कि किसी कोरोना मरीज के।
शव जलने से दुर्गन्ध क्यों फैली?
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ लोग अधजले शवों को जमीन पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं और शव वाहन में रख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जब वे अपने घर में थे, तब कुछ जलने की बदबू आ रही थी। बाहर निकलकर देखा तो निगम कर्मचारी शव जला रहे थे। लोगों का आरोप है कि इस श्मशान में जो शव जलाए जा रहे थे, वह कोरोना से पीडि़त लोगाों के हैं। इसी बात का लोगों ने विरोध किया तो कर्मचारी विवाद करने लगेे, मगर बाद में अधजले शवों को ले जाने के लिए तैयार हो गए। मगर जब वे शवों को ले जा रहे थे, तो उन्हें तरीके से उठाने के बजाय उन्हें घसीटते हुए ले जा रहे थे और वाहन में फेंक रहे थे, जिससे लोगों का गुस्सा और भडक़ उठा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम से जुड़े कर्मचारी चोरी-छिपे कोरोना वायरस मरीजों का शव श्मशान घाट पर जला रहे थे। इसके बाद लोगों ने विरोध किया तो वे आनन-फानन में शवों को लेकर भाग गए।
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw
राज्यपाल अफसरों की दलील से संतुष्ट नहीं
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी इस वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य के आला अधिकारियों से घटना के संबंध में डिटेल रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा कि राज्यपाल स्थानीय प्रशासन की दलीलों से संतुष्ट नहीं हैं। राज्यपाल ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। उनका कहना है कि मुद्दा यह नहीं है कि जिन शवों को जलाया जा रहा था, वह कोरोना से पीडि़त थे या नहीं, सवाल यह है कि मानव शरीर को इतनी निर्दयता और बेशर्मी से ऐसे क्यों घसीटा जा रहा था। जो लोग इस मुद्दे से भटकाना चाह रहे हैं, वह अपने आत्मा से पूछें और कल्पना करें कि यह शव अगर उनके संबंधितों के होते तो, क्या वह ऐसे की करते। बता दें कि प्रशासन ने इस घटना को लेकर जो अपनी सफाई पेश की है, उसके मुताबिक, यह वीडियो फेक है और ये सभी शव लावारिस थे। प्रशासन के मुताबिक, ये शव कोरोना पीडि़तों के नहीं थे।
https://twitter.com/KailashOnline/status/1271053833175625729?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा बोली-घटना अमानवीय है
वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य में विपक्षी दलों ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि पश्चिम बंगाल की सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों की सही संख्या को छिपा रही है। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए राज्य की सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में लिखा, यह अमानवीयता की हद है। किसी की मृत देह को ममता जी आपके राज में जिस तरह घसीटकर गाड़ी में पटका जा रहा है, वो असहनीय है। क्या सरकार इस बात की जवाबदेह नहीं है कि ये कृत्य क्यों किया गया। जनता में भय के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के प्रति गुस्सा भी है।

Home / Miscellenous India / पश्चिम बंगाल से आया चौंकाने वाला Video, लोग नाराज, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो