scriptवीडियो: जब एक साथ दो मर्दों को हुआ लेबर पेन… | Viral Video:When two men were in labor pains | Patrika News
विविध भारत

वीडियो: जब एक साथ दो मर्दों को हुआ लेबर पेन…

कुछ लोग यही भी मानते हैं कि महिलाए लेबर पेन को बढ़ा चढ़ाकर बताती हैं। इसी दर्द का दो मर्दों ने लाइव टेस्ट किया है।

Jul 25, 2017 / 04:04 pm

ashutosh tiwari

Men Pregnancy

Men Pregnancy

नई दिल्ली। मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। एक औरत नौ महीने तक अपने कोख में रखकर एक बच्चे को पालती है, और असहनीय दर्द के बाद उसे जन्म देती है। प्रसव के समय महिला को होने वाले दर्द का अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता है। पुरुष इस दर्द का सिर्फ अंदाजा ही लगा सकता है। कुछ लोग यही भी मानते हैं कि महिलाए लेबर पेन को बढ़ा चढ़ाकर बताती हैं। इसी दर्द का दो मर्दों ने लाइव टेस्ट किया है।

लेबर पेन की हकीकत का वीडियो शूट
लेबर पेन की हकीकत जानने के लिए और महिलाओं को गलत साबित करने के लिए दो पुरुषों ने इस दर्द से गुजरने का फैसला किया। और इसका वीडियो शूट करवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

पत्नी के सामने दर्द से कराहते रहे मर्द
दोनों पुरुष एक डॉक्टर के पास ‘लेबर पेन सिमुलेटर’ के लिए पहुंचते हैं। कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी भी पहुंच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उन्हें ‘लेबर पेन सिमुलेटर’ देना शुरु किया जाता है, वो दर्द से करहाने लगते हैं। लो बेड पर ही इधर-उधर होने लगते हैं। यह सब देख उनकी पत्नियां भी खूब हंसती हैं। 

दर्द का एहसास हुआ तो मांगी माफी
कुछ ही देर में दोनों पुरुषों को अपनी गलती का एहसास हो जाता है, कि उन्होंने लेबर पेन को लेकर उनके दिमाग में गलत बातें थी। वीडियो के अंत में उन्होंने अपनी मां को एक मैसेज देते हुए कहा है कि, ये कितना दर्दनाक था, मां तुम्हें इतनी तकलीफ देने के लिए मैं माफी चाहता हूं, तुम मेरे लिए किसी सुपरहीरो से कम नहीं हो।


Home / Miscellenous India / वीडियो: जब एक साथ दो मर्दों को हुआ लेबर पेन…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो