scriptमौसम अपडेटः पंजाब, हरियाणा में शीतलहर से राहत | Weather forecast big relief from Cold waves in Punjab Haryana | Patrika News
विविध भारत

मौसम अपडेटः पंजाब, हरियाणा में शीतलहर से राहत

Weather forecast पंजाब-हरियाणा में तापमान बढ़ा
पिछले कुछ दिनों से था शीतलहर का कहर
कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली थोड़ी राहत

नई दिल्लीJan 21, 2020 / 03:17 pm

धीरज शर्मा

Weather update

पंजाब-हरियाणा में लंबे समय बाद शीतलहर से राहत

नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जिसकी वजह से लोगों को भीषण शीत लहर से राहत मिली है। हालांकि, हरियाणा में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क परिवहन बाधित हुआ।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। क्षेत्र में सुबह के दौरान हल्का कोहरा भी देखा गया।
केजरीवाल के सामने बीजेपी ने डाले हथियार, इस कदम से मानी हार!

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री, 9.1 डिग्री, 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं पठानकोट और आदमपुर शहर में सोमवार से लेकर 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश भी हुई।

वहीं हरियाणा के हिसार, रोहतक और अंबाला में हर क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जबकि करनाल में 7.4 डिग्री और नारनौर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Home / Miscellenous India / मौसम अपडेटः पंजाब, हरियाणा में शीतलहर से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो