विविध भारत

Cyclone Hikka Update: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक!

-Cyclone Hikka Update: पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ की तबाही के बाद अब एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है।-भारतीय मौसम विभाग ( IMD Forecast ) देश के तीन राज्यों में रेड अलर्ट ( IMD Red Alert ) जारी किया है। मौसम विभाग ( Weather Forecast ) का कहना है कि यह तूफान ( Cyclone in Maharashtra Gujarat ) अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है।-इसकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

नई दिल्लीJun 01, 2020 / 12:06 pm

Naveen

IMD Alert: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तूफान ‘हिका’ का खतरा! अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक

नई दिल्ली।
Cyclone Hikka Update: पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ की तबाही के बाद अब एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD Forecast ) देश के तीन राज्यों में रेड अलर्ट ( IMD Red Alert ) जारी किया है। मौसम विभाग ( Weather Forecast ) का कहना है कि यह तूफान ( Cyclone in Maharashtra Gujarat ) अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है। इस तूफान को ‘हिका’ नाम दिया गया है। इसकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। संभावना है कि यह तूफान गुजरात के द्वारका ओखा और मोरबी से टकराता हुआ आगे बढ़ेगा। यह तूफान कच्छ और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।

तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी ( Cylone Red Alert )
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने अरब सागर में गए मछुआरों को वापस बुला लिया है। साथ ही 4 जून तक समुद्र के नजदीक जाने के लिए पाबंद किया है।

130 किमी तक हो सकती है रफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में यह और अधिक मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर लेगा। 3 जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात में तूफान पहुंचने की काफी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस तूफान की रफ्तार 130 किलोमीटर रह सकती है, जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है।

Weather Forecast: Delhi-NCR बारिश के आसार, Gujarat और Maharashtra में चक्रवाती तूफान का खतरा

imd_alert.jpg

अलर्ट मोड पर एनडीआरएफ टीम
तूफान के खतरे को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ( NDRF ) की छह टीमें महाराष्ट्र के तटीय जिलों में तैनात की गई है। रविवार रात पुणे से ये टीमें इन जिलों के लिए रवाना हुईं। एनडीआरएफ के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से टीमों को तैनात किया जाएगा। आईएमडी ने बुधवार तक पालघर, ठाणे, मुंबई, रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है। इसके अलावा, पुणे, अहमदनगर, धुले, नासिक, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अनुभव है।

Home / Miscellenous India / Cyclone Hikka Update: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.