विविध भारत

मौसम का अलर्टः देश के 12 राज्यों में आज मेहरबान रहेगा मानसून, असम-बिहार में बिगड़े हालात

Weather Forecast Today 12 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट
केरल-कर्नाटक और तमिलनाडु में Heavy Rainfall
Flood in Assam अब तक 27 की मौत, 57 लाख लोग प्रभावित

नई दिल्लीJul 19, 2019 / 12:44 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। इस वर्ष देर से आई बारिश ( weather forecast today ) ने देश के कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। असम और बिहार ( flood in Assam ) जैसे राज्यों में बाढ़ से बुरा हाल है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में देश के 12 राज्यों में अच्छी बारिश को आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक देश के दक्षिण राज्यों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश का असर देखने को मिलेगा। इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मानसून इस वक्त पूरे शबाब पर है। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देश के अलग-अलग इलाकों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद मलबे से अटा कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक, ट्रेनों की आवाजाही ठप

आज इन राज्यों में होगी बारिश

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी कोंकण और गोवा, दक्षिणी ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण छत्तीसगढ़, मेघालय,उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, सिक्किम, नागालैंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज अच्छी बारिश के संकते हैं।
Monsoon
 

इन शहरों में 18 जुलाई को हुई सबसे ज्यादा बारिश
स्थान

राज्य

बारिश ( मिमी)

अमिनि देवीलक्ष्यद्वीप

141
रोहतकहरियाणा

88

मिनीकॉय
कर्नाटक

81
मायाबंदरकर्नाटक

79
नई दिल्लीनई दिल्ली

61
आइजोलमिजोरम

55
अलाप्पुझाकेरल

45
रत्नागिरीमहाराष्ट्र

42
बेंगलूरुकर्नाटक

40
कोट्टायमकेरल

38
Flood in Bihar
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक 18 जुलाई को कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, प.बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम में जोरदार बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के चलते तीन राज्यों में बुरे हालात

मानसूनी बारिश के चलते देश के तीन राज्यों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यूपी, बिहार और असम में बारिश के बाद बाढ़ ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। अकेले बिहार में 67 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम के 29 जिलों में हालात काफी खराब हो गए हैं। बाढ़ से यहां अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 57 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हुए हैं।

Monsoon
बिहार: बाढ़ की तबाही के बीच सुशील मोदी ने देखी फिल्म सुपर 30, RJD ने कहा- बेशर्म
यहां आज हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

Home / Miscellenous India / मौसम का अलर्टः देश के 12 राज्यों में आज मेहरबान रहेगा मानसून, असम-बिहार में बिगड़े हालात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.