दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू में हो रही भारी बारिश से हालात बेकाबू हो चले हैं। बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के चलते ट्रैक भारी मात्रा में गिरे मलबे से पट गया है। यहां तक कि मलबे के कारण ट्रैक एक बड़े नाले में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है।