28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / बाढ़ से बेहाल असम और बिहार, 100 के करीब पहुंचा मौत का आकंड़ा

बाढ़ से बेहाल असम और बिहार, 100 के करीब पहुंचा मौत का आकंड़ा

Flood से बिहार और असम में एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित बिहार में बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत असम में बाढ़ से 30 से ज्यादा लोगों की मौत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 18 Jul 2019, 6:57 PM IST

flood

बाढ़ से बेहाल असम और बिहार, 100 के करीब पहुंचा मौत का आकंड़ा, बिगड़े हालात

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर बाढ़ ( flood ) ने विकराल रूप धारण कर लिया है। खासकर, बिहार ( bihar flood ) और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

केवल बिहार और असम ( Assam Flood ) में मौत का आकंड़ा 100 के करीब पहुंच चुका है। दोनों राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आलम यह है कि दिन-ब-दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी है लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।

बाढ़ से बदहाल बिहार

उत्तर और पूर्व बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। करीब 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार को प्रदेश में बाढ़ के पानी में डूबने से 29 लोगों की मौत हो गई।

इस तरह बाढ़ से प्रदेश में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

पढ़ें- असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 17, केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ की आर्थिक मदद

आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि बिहार के 12 जिलों - शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में अब तक 67 लोगों की मौत हुई है, जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।

विभाग का कहना है कि अभी स्थिति काफी भयानक हो गई है। हालांकि, एनडीआरएफ ( NDRF ) की टीम और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

इसके अलावा कई जगहों पर बांध टूट गया है। कई नदियां उफान पर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई जगहों पर अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी पटना से बाढ़ प्रभावित इलाकों की मॉनिटरिंग हो रही है। आपदा विभाग ने 0612 2294204, 2294205 एक नंबर भी जारी किया है, जिस पर कभी भी कॉल कर आपदा संबंधी कोई भी जानकारी दिया जा सकता है।

पढ़ें- बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के सामने बौनी साबित हुईं सारी तैयारियां

असम में 58 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

असम में भी स्थिति काफी भयानक हो गई है। राज्य के 58 लाख से भी ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। आलम यह है कि इन लोगों के सामने खाने-पीने का भी संकट पैदा हो गया है।

बाढ़ के कारण प्रदेश में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 33 में से 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

251.55 करोड़ रुपए की यह सहायता राशि

एक ओर जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली कराने से लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है, वहीं केंद्र सरकार ने बाढ़ ( Assam Flood ) पीड़ित लोगों के लिए 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की है।

दरअसल, 251.55 करोड़ रुपए की यह सहायता राशि वर्ष 2019-20 के लिए स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड (SDRF) में केंद्र के हिस्से से जारी की गई है।

1,556 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित

एएसडीएमए के मुताबिक, बारपेट में सबसे ज्यादा 7.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, मोरीगांव के 3.50 लाख लोगों पर असर हुआ है। धुबरी में 3.38 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

पढ़ें- असम बाढ़: राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार का टोल फ्री नंबर

मेघालय में 1.3 लाख लोग प्रभावित

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स जिला और खासी हिल्स क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी है।

बाढ़ की वजह से राज्य में 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, मिजोरम में 5,000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और पिछले सात दिन में हुई भारी बारिश की वजह से बनी बाढ़ की स्थिति के बाद 4,000 लोगों को खाली कराया जा रहा है।

उप्र की नदियों में उफान, कई जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में नदियों के उफान के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिस वजह से बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।

बेलहा डिप पर करीब तीन फीट पानी तीव्र गति से बह रहा है। बाढ़ से करीब 350 तटवर्ती गांव प्रभावित हुए हैं।

गौरतलब है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।