script

असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 17, केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ की आर्थिक मदद

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 12:37:18 pm

Submitted by:

Mohit sharma

Assam Floods: बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में बाढ़ का कहर
असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंची
केंद्र ने जारी की 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि

 

Assam Flood

असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 17, केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ की आर्थिक मदद

नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के कई राज्य बुरी तरह से बाढ़ ( Assam Flood ) की चपेट में हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में कुदरत के इस कहर ने लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। असम और बिहार में बाढ़ से हालात से बदतर हो चले हैं। अकेले असम की ही बात करें तो राज्य के 33 में 30 जिले बाढ़ की जद में हैं। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है।

 

Assam Flood

251.55 करोड़ रुपए की यह सहायता राशि

एक ओर जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली कराने से लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है, वहीं केंद्र सरकार ने मंगलवार को बाढ़ ( Assam Flood ) पीड़ित लोगों के लिए 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की है। दरअसल, 251.55 करोड़ रुपए की यह सहायता राशि वर्ष 2019-20 के लिए स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड (SDRF) में केंद्र के हिस्से से जारी की गई है।

मुंबई बिल्डिंग हादसा: मरनेवालों की संख्या पहुंची 14, कल गिरी थी 4 मंजिला इमारत

Assam Flood

45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के आंकड़ों पर गौर करें तो असम के 4,620 गांव टापू बन गए है। वहीं, 45 लाख लोग बाढ़ ( Assam Flood ) की जद में आ चुके हैं। हालांकि राहत कार्यों में जुटी टीमों ने 1,01,085 लोगों को 226 कैंपों में पहुंचाने का काम किया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए राज्य में 562 वितरण केंद्र बनाए गए हैं।

कर्नाटक संकट: सुप्रीम कोर्ट का बागी विधायकों की याचिका पर आज आ सकता है

Assam Flood

1,556 गांव बाढ़ ( Assam Flood ) से बुरी तरह प्रभावित

एएसडीएमए के मुताबिक, बारपेट में सबसे ज्यादा 7.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, मोरीगांव के 3.50 लाख लोगों पर असर हुआ है. धुबरी में 3.38 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, डीजल पर राहत जारी

 

Assam Flood

काजीरंगा नेशनल पार्क के पास धारा-144

राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी भारी उफान ( Assam Flood ) पर है और लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आलम यह है कि प्रसिद्ध कालीपुर में चक्रेश्वर मंदिर भी पानी के बीचोबीच आ गया है। इसके साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क लगभग डूबने की कगार पर है। सरकार ने एहतियात बरतते हुए यहां धारा-144 लागू कर दी है।

 

Assam Flood

बिहार : बाढ़ के पानी में नहाते 5 बच्च्यिों की डूबने से मौत

बिहार के शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ ( Assam Flood ) के पानी में नहाने के दौरान एक साथ पांच बच्चियां डूब गईं। उन सभी की मौत हो गई। पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पचरा गोटा गांव में खेतों में भरे बाढ़ के पानी में कुछ लड़कियां दोपहर में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान वे सभी एक गड्ढे में जमा गहरे पानी में चली गईं।

Assam Flood

उत्तराखंड में भारी बारिश से 3 की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि अपने चरम पर हो रही मानसूनी बारिश से राजमार्ग बंद रहे और कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुलिस ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के मदकोट क्षेत्र सोमवार रात बारिश के चलते एक जीप नदी में जा गिरी, जिससे दो युवाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

Assam Flood

उप्र की नदियों में उफान, कई जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में नदियों के उफान के कारण कई जिले बाढ़ ( Assam Flood ) की चपेट में आ गए हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिस वजह से बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। बेलहा डिप पर करीब तीन फीट पानी तीव्र गति से बह रहा है। बाढ़ से करीब 350 तटवर्ती गांव प्रभावित हुए हैं।

 

Assam Flood

बाढ़ की चपेट में ये जिले

गंगा पूर्वाचल में प्रयागराज के बाद भदोही, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया आदि जिलों को प्रभावित करती हैं। वहीं बलिया के केहरपुर, सुघरछपरा, अवशेष चौबेछपरा, रामगढ़ के सोनारटोला व गुप्ता टोला में चल रहे बचाव कार्य से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं।

 

Assam Flood

राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कई राज्यों में बाढ़ ( Assam Flood ) की स्थिति पर चिंता जताई और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन इलाकों में लोगों की मदद की अपील की। राहुल ने ट्वीट किया, “असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मैं इन राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तत्काल राहत और बचाव अभियानों में शामिल होने की अपील करता हूं।”

 

Assam Flood

हिमा दास की अपील, बाढ़ग्रस्त असम की करें मदद

भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास ने बाढ़ ( Assam Flood ) की चपेट में आए अपने प्रदेश असम को बचाने के लिए लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है। हिमा ने बताया कि उन्होंने खुद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है। खबरों के मुताबिक, हिमा ने इंडियन ऑइल फाउंडेशन से मिलने वाली अपनी आधी तनख्वाह राहत कोष में दी है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो