विविध भारत

मौसम अपडेटः 27 फरवरी से चलेंगी सर्द हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद लुढ़केगा पारा

Weather Update देश के कई राज्यों में फिर लुढ़केगा पारा
तेजी से बढ़ रहे हैं पश्चिम विक्षोभ
पहला विक्षोभ 27 फरवरी तो दूसरा 3 मार्च को आएगा

नई दिल्लीFeb 26, 2020 / 05:16 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) एक बार फिर बदलने जा रहा है। देश के कुछ इलाकों में बारिश ( Rainfall ) ने मौसम को एक बार फिर सर्द बना दिया है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दो पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहे हैं।
इसके चलते कई राज्यों में तेज और सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर भारत की बात की जाए तो यहां लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक इस बार फरवरी में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिस कारण तापमान बढ़ता जा रहा है।
लेकिन आने वाले हफ्ते में तापमान एक बार फिर कम होगा और ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली हिंसा को लेकर शिवसेना ने दिया सबसे बड़ा बयान, बीजेपी खेमे में हलचल

https://twitter.com/hashtag/Assam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। इनसे फिर एक बार मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
27 को आएगा पहला विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी को आएगा, जिससे 28 फरवरी की सुबह तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर मौसम में बदलाव आ जाएगा।

वहीं, बताया गया कि अगला सिस्टम 3 मार्च को दस्तक दे सकता है।
https://twitter.com/hashtag/Mumbai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहले विक्षोभ का पहाड़ों पर होगा असर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने से 28 फरवरी से 1 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
वहीं, मैदानी इलाकों की बात की जाए तो 28 फरवरी की रात से 1 मार्च तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Home / Miscellenous India / मौसम अपडेटः 27 फरवरी से चलेंगी सर्द हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद लुढ़केगा पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.