कश्मीर में मौसम की सबसे सर्द रात, 2009 के बाद पहली बार हुई नवंबर में बर्फबारी पहाड़ों पर बर्फ से हाहाकार
पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी से हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ी इलाकें पूरी तरह से सफेद चादर में छिप गए हैं। शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई, जिसके कारण इन पहाड़ी राज्यों में पारा काफी नीचे चला गया। ठंड बढ़ गई है। ऐसी बर्फीली आफत सात साल बाद देखने को मिली है। वक्त से पहले ही इतनी बर्फबारी हो रही है। वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब नवंबर महीने में श्रीनगर शहर में बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से सड़क और वायुमार्ग संपर्क टूट गया है। कुछ लोग फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रविवार को राजौरी में जमीन धंसने से एक की मौत की भी खबर है। वैसे बर्फबारी में कमी के बाद पहाड़ी वादियों का नज़ारा कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक इस समय देखने लायक है। बता दें कि कश्मीर में रविवार को न्यूनतम तापमान रविवार को हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

दिल्ली को मिलेगी राहत दिवाली से पहले दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि अगले दो-तीन दिन पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं होगा। इससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की बाधा दूर होगी और हवाएं आज दोपहर तक दिल्ली सहित आसपास के भागों में पहुंच जाएगी। लंबे वक्त बाद हवाओं में इस बदलाव से राजधानी में तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। यह हवाएं शुष्क और थोड़ा तेज होंगी जिससे प्रदूषण भी कम हो जाएगा। अभी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है।