scriptमौसम विभाग का अलर्ट: केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना | Weather Update: Heavy rains likely in Kerala and Karnataka | Patrika News
विविध भारत

मौसम विभाग का अलर्ट: केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है
एजेंसी के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी जमकर पानी बरसेगा
असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों आंधी तूफान की आशंका

Oct 15, 2019 / 11:03 am

Mohit sharma

d.png

,,

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तटवर्ती इलाके केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग से जुड़ी एक एजेंसी के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी जमकर पानी बरसेगा।

मौसम विभाग की मानें तो असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में गरज के साथ बारिश और आंधी तूफान की आंशका है।

चांद की सतह पर हैं इंसानी पैरों के निशान, इन जांबाजों ने रच डाला था इतिहास

d4.png

बज एल्ड्रिन से हो गई थी यह भूल, बने चांद पर टॉयलेट करने वाले पहले शख्स

आपको बता दें कि झारखंड,बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य कई राज्यों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महाराष्ट्र इस समय भी चक्रवाती हवाओं अक्षेत्र बना हुआ है। यहीं केरल जा रही ट्रफ रेखा कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना पैदा करती है।

चंद्रयान-2 से ज्यादा सफल था ISRO का मिशन मंगलयान! मंगल की अब तक भेजी 1000 से अधिक तस्वीर

d3.png

रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य

इसके साथ ही दिल्ली में भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान जताया गया है।

d1.png

Home / Miscellenous India / मौसम विभाग का अलर्ट: केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो