विविध भारत

मौसमः अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ में कई लापता, उत्तराखंड में खतरे के निशान पर गंगा

Weather Update अरुणाचल प्रदेश में Rainfall के बाद कई लोग लापता
NDRF-पैरामिलिट्री फोर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
उत्तराखंड में भी खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

Jul 10, 2019 / 02:39 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( monsoon ) देर से तो आया लेकिन जब आया कुछ रोद्र रूप लेकर आया। जी हां देश में मानसून की बारिश ( weather update ) ने जहां-जहां अपनी दस्तक दी है वहां हर तरफ पानी-पानी कर दिया है। फिर चाहे बात महाराष्ट्र ( Rain in Maharashtra ) की हो या फिर पहाड़ी इलाके उत्तराखंड की। पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश ( Rain in Arunachal Pradesh) में बाढ़ के बाद कई लोग लापता हैं, जबकि महाराष्ट्र के रत्नीगिरी तिवरे बांध ( Ratnagiri Tiware Dam ) से तबाही के आठ दिन बाद भी तीन लोग लापता हैं।
उत्तराखंड में इस वक्त गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की माने तो जल्द ही ये निशान खतरे के स्तर को पार कर जाएगा। हालांकि प्रशासन ने भी भारी बारिश के मद्देनजर पहले से ही अपना काम शुरू कर दिया है।
कर्नाटक क्राइसिस: सियासी जंग का अखाड़ा बना मुंबई, डीके शिवकुमार के खिलाफ लगे Go Back के नारे

https://twitter.com/ANI/status/1148817400768466944?ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तराखंड में 5 दिन का अलर्ट
देश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मानसून का असर पहाड़ी इलाकों पर भी आसानी से देखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून अपने शबाब पर है। लेकिन बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। यहां गंगा 338.05 मीटर तक के स्तर पर पहुंच गई है।

मौसम जानकारों की माने तो 11 से 15 जुलाई तक उत्तराखंड में जोरदार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में नदी के जल स्तर को खतरे के निशान पार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से पहले ही इस विपदा से निटपने की तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
 

https://twitter.com/hashtag/ArunachalPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर
देश के पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो यहां भी मानसून की बारिश ने लोगों को परेशानियां बढ़ा दी हैं। सिक्किम से लेकर नागालैंड और अमस से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम केमेंट जिले में आई मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां के टेंगा पानी इलाके में आई बाढ़ के में कई लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ में बहे इन लोगों को ढूंढने के लिए पैरमिलीट्री फोर्स और आप प्रबंधन की टीमें जुटी हुई हैं।
 

https://twitter.com/ANI/status/1148833990918455296?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं बना सेप्पा इलाके में तेज बारिश के चलते पांच बिल्डिंग भर भरा कर गिर पड़ीं। हालांकि इन बिल्डिंगों के गिरने पर किसी भी तरह के जन हानि की कोई खबर नहीं है। वहीं राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे को हटाने का काम चल रहा है।
 

https://twitter.com/hashtag/TiwareDam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 

रत्नीगिरी तिवरे डेम सर्च ऑपरेशन जारी
मौसम की जोरदार बारिश के बीच पिछले दिन महाराष्ट्र के रत्नीगिरी तिवरे बांध के टूट जाने से कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ इस बांध के टूटन से लापता भी हो गए थे। सर्च ऑपरेशन टीम को अब तक यहां से 20 शव मिल चुके हैं, जबकि 3 शव अब भी लापता हैं। पिछले आठ दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन बुधवार को भी जारी रहा। एनडीआरएफ की टीम लगातार यहां लापता शवों को ढूंढने में जुटी हुई है।

Hindi News / Miscellenous India / मौसमः अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ में कई लापता, उत्तराखंड में खतरे के निशान पर गंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.