Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अगले 7 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
- दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी की जद में आ चुका
- मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Cold in Delhi ) समेत समूचा उत्तर भारत ( Cold in North India ) इस समय कड़ाके की सर्दी की जद में आ चुका है। मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली ( Delhi Weather ) और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही दिल्ली वालों ने रविवार को पिछले 17 वर्षों में पहली बार सबसे कम तापमान का अनुभव किया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 29 नवंबर 2003 के रिकॉर्ड के सबसे करीब है जब पारा 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज
आपको बत दें कि उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में अब कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आलम यह है कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दिल्ली में आज यानी सोमवार को सामान्य से पांच डिग्री से कम 6.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह बीते 17 साल में नवंबर के महीने में सबसे कम तापमान (Minimum Temperature) है।
दिल्ली में 7 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इससे पहले इतना तापमान नवंबर 2003 में रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच मौसम विभाग ने इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली में 7 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में वृद्धि होगी।
नवंबर 2006 के बाद सबसे न्यूनतम तापमान रहा
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। यह नवंबर 2006 के बाद सबसे न्यूनतम तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आम तौर पर नवंबर में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है।
जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार
वहीं, जम्मू और कश्मीर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ क्योंकि बारिश के कारण व्यापक स्तर पर मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। बर्फबारी ने कश्मीर संभाग को जम्मू संभाग से जोड़ने वाली मुगल रोड को ब्लॉक कर दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बादल छाने से न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi