scriptचक्रवाती तूफान माहे का बढ़ा खतरा, पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक, ओडिशा में जोरदार बारिश शुरू | Weather Update Today Cyclone Maha affect high alert in 5 state | Patrika News
विविध भारत

चक्रवाती तूफान माहे का बढ़ा खतरा, पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक, ओडिशा में जोरदार बारिश शुरू

Weather Update Today चक्रवाती तूफान माहे ने मचाई तबाही
देश के कई राज्यों में दिखने लगा असर
अगले 24 घंटे में इतने राज्यों में बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्लीNov 06, 2019 / 08:01 am

धीरज शर्मा

701.jpg
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान माहे के चलते देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एनडीआरएफ से लेकर कई टीमें भी तैनात हो गई है। इस बीच जो खबर आ रही है कि चक्रवाती तूफान का सीधा असर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ पांच राज्यों में बारिश होना शुरू हो गई है।
ओडिशा सरकार ने आगामी गुरुवार से भारी वर्षा की आशंका के बीच संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को राज्य के 15 जिलों को अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1191659628720881664?ref_src=twsrc%5Etfw
बंगाल की खाड़ी में विक्षोभ ने बढ़ाई परेशानी
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में विक्षोभ के कारण गुरुवार से भारी बारिश होने की आशंका जतायी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विशेष राहत आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के सचिव पीके जेना ने जिलाधिकारियों को भेजे एक पत्र में कहा, अत्यधिक/भारी वर्षा की स्थिति में बाढ़/जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रखें। स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखें।
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया, उनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, गंजाम, पुरी, गजपति, कोरापुट, रायगढ़, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बौध, नौपाड़ा और मलकानगिरी शामिल हैं।

इन राज्यों में बढ़ेगी मुश्किल
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान माहे के चलते मुश्किल बढ़ने वाली है। इनमें गुजरात के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, कोंकण, गोवा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Home / Miscellenous India / चक्रवाती तूफान माहे का बढ़ा खतरा, पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक, ओडिशा में जोरदार बारिश शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो