scriptप बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया | West Bengal: Clash between BJP workers and police | Patrika News
विविध भारत

प बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Highlights

पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर बैरीकेट लगाए थे।
भाजपा कार्यकर्ता निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया था।

Nov 26, 2020 / 05:43 pm

Mohit Saxena

BJP worker Clashes with police

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प।

कोलकाता। दक्षिण पश्चिमी कोलकाता में गुरुवार को निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर बैरीकेट लगाए थे।
https://twitter.com/hashtag/WestBengal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विरोध प्रदर्शन रैली में हिस्सा लेने वाले थे। मगर उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मजेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिरा पाया गया था। इससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुल को ध्वस्त कर नया पुल तैयार हो रहा था। अगले माह की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोला जाना था।

Home / Miscellenous India / प बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो