scriptबकरी के बच्‍चे की जान को खतरे में देख महिला ने बोला बाघ पर हमला, घायल | woman-fights-off-tiger-with-a-stick-after-it-attacks-her-goat bihar | Patrika News
विविध भारत

बकरी के बच्‍चे की जान को खतरे में देख महिला ने बोला बाघ पर हमला, घायल

घायल महिला को बेतिया के गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला हालत खतरे से बाहर बताई है।

नई दिल्लीDec 04, 2018 / 09:56 am

Dhirendra

bihar woman

बिहार: बकरी के मेमने को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर

नई दिल्ली। बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर आवासीय क्षेत्र में पहुचंी पहुंची दो बाघिन व उसके शावकों ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है!
खतरे से बाहर
मीडिया रिपोट़र्स के मुताबिक घटना गौनाहा प्रखंड स्थित टहकौल गांव की है। गांव में महिला बकरी चरा रही थी। तभी बाघिन ने बकरी के एक मेमने पर हमला कर दिया। ऐसे में महिला मेमने की जान बचाने के लिए बाघिन से भिड़ गई। महिला के इस दुस्साहस नाराज बाघिन ने महिला को अपने पंजों से बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद उसे बेतिया के गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर महिला को प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने महिला हालत खतरे से बाहर बताई है।
गौहाना प्रखंड में सबसे ज्यादा खतरा
आपको बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से दो बाघिन अपने शावकों के साथ पिछले कई दिनों से आबादी क्षेत्र में भटक रही हैं। अपने शिकार को लेकर धीरे-धीरे बाघिन हमलावर होती जा रही है। कहा जा रहा है कि जानवरों के अलावा दोनों इंसानों पर भी हमला कर रही हैं। अब बाघिन के खौफ का आलम यह है कि शाम में लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं। बाघिन का सबसे ज्यादा प्रकोप गौनाहा प्रखंड है। इस प्रखंड में लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोग बाघिन के डर से सहमे हुए है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन को इस बात की चिंता नहीं है और लोग खौफ के बीच जीने को मजबूर हैं।

Home / Miscellenous India / बकरी के बच्‍चे की जान को खतरे में देख महिला ने बोला बाघ पर हमला, घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो