scriptशादी के दिन बाद पत्नी ने कहा- ‘मुझे सपना से प्यार है’, पति के उड़ गए होश, बंधन से किया मुक्त | wife cheated on husband for her girlfriend | Patrika News
विविध भारत

शादी के दिन बाद पत्नी ने कहा- ‘मुझे सपना से प्यार है’, पति के उड़ गए होश, बंधन से किया मुक्त

Highlights- शादी बड़े ही धूमधाम से की गई। जिसमें लड़की और लड़का दोनों की रजामंदी थी- शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी पूजा पति के साथ बेगूसराय आ गई- लेकिन 10 दिन बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने पति के होश उड़ा दिए
 

Jun 26, 2020 / 12:42 pm

Ruchi Sharma

शादी के दिन बाद पत्नी ने कहा- 'मुझे सपना से प्यार है', पति के उड़ गए होश, बंधन से किया मुक्त

शादी के दिन बाद पत्नी ने कहा- ‘मुझे सपना से प्यार है’, पति के उड़ गए होश, बंधन से किया मुक्त


नई दिल्ली. कोरोना वायरस कहर के बीच बिहार में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। यह घटना बिहार के बेगूसराय की है, जहां 14 जून को बेगूसराय के रहने वाले अंकित कुमार के साथ रांची की रहने वाली पूजा की शादी परिजनों के मुताबिक हुई। शादी बड़े ही धूमधाम से की गई। जिसमें लड़की और लड़का दोनों की रजामंदी थी। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी पूजा पति के साथ बेगूसराय आ गई। लेकिन 10 दिन बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने पति के होश उड़ा दिए।
पूजा ने इस बीच पति के साथ रहने के लिए भी मना कर दिया। पति ने कारण पूछा तो पूजा ने कहा कि वह पिछले 2 साल से सपना नाम की लड़की के साथ समलैंगिक रह रही थी और वह उसी से प्यार करती है। वह उसी के साथ रहना चाहती हैं। यह सुनकर पति के पैरों से जमीन खिसक गई। इस पूरे मामले की खबर अंकित ने नगर थाना पुलिस को दी।

इसके बाद नगर थाना पुलिस सभी को थाना ले आई। पूजा ने सभी के सामने प्रेमिका सपना से शादी करने की बात कही। जिससे यह मामला तूल पकड़ता गया।

दो साल से सपना के साथ रह रही थी साथ
इस मामले को लेकर सपना और पूजा ने बताया कि वह रांची में एक कपड़े की दुकान में साथ काम करती थी। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों एक साथ 2 साल से रह रही थी। इस बीच 14 जून को पूजा की शादी उसके परिजनों ने बेगूसराय में करा दी, लेकिन इस शादी से पूजा खुश नहीं थी।
पति ने किया बंधन से आजाद

पत्नी पूजा ने कहा कि वह सपना से प्यार करती है और उसी के साथ शादी भी करेगी। वही सपना भी पूजा को पत्नी मान चुकी है। खास बात यह थी कि इस पूरे मामले को सुनते ही पति ने पूजा को शादी के बंधन से आजाद कर दिया और सपना के साथ रहने की इजाजत दे दी।
गौरतलब है कि समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त है। वहीं समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश नीदरलैंड था। जहां इसे 2001 में कानूनी मान्यता प्राप्त हो गई। आज धीरे-धीरे हर देश इस तरह के शादियों को स्वीकार करने लगा है। समलैंगिकता को अब धीरे-धीरे कानूनी दर्जा भी मिल रहा है।

Home / Miscellenous India / शादी के दिन बाद पत्नी ने कहा- ‘मुझे सपना से प्यार है’, पति के उड़ गए होश, बंधन से किया मुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो