scriptनौसेना की महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन मिलना चाहिए : हाईकोर्ट | Women officers of Indian Navy should get permanent commission: Delhi HC | Patrika News
विविध भारत

नौसेना की महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन मिलना चाहिए : हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए इंडियन नेवी में महिलाओं को स्थाई कमीशन की इजजात दे दी है

Sep 05, 2015 / 07:44 am

भूप सिंह

Indian navy women

Indian navy women

नई दिल्ली। सेना और वायु सेना के बाद नौसेना की महिला अधिकारियों को भी अब स्थायी कमीशन मिलेगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में महिला अधिकारियों को नौसेना में स्थाई कमीशन देने पर मुहर लगा दी। इस आदेश के बाद महिला अधिकारी अपने पुरूष सहयोगियों की तरह नौसेना से सेवानिवृत्त होंगी तथा उन्हें पेंशन आदि लाभ भी मिलेंगे।

अभी तक नौसेना में महिलाओं को केवल शॉर्ट सर्विस कमीशन ही मिलता था और उनकी तैनाती प्रशासनिक, चिकित्सा और शैक्षणिक विभागों में ही की जाती थी। महिलाओं को विमानों में पर्यवेक्षक के तौर पर भी तैनात किया जा रहा है।

सेना और वायु सेना की महिला अधिकारियों को 2010 में स्थाई कमीशन मिलने के बाद नौसेना की 19 महिला अधिकारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

Home / Miscellenous India / नौसेना की महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन मिलना चाहिए : हाईकोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो